IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन को शुरू होने में मुश्किल से एक सप्ताह का समय रह गया है लेकिन इससे पहले बड़े खिलाड़ियों का इंजर्ड होने का सिलसिला जारी है। जहां कुछ खिलाड़ी इंजरी के कारण शुरूआती कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे, वहीं कुछ टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के नाथन एलिस के बाहर होने की खबर आई और अब इस लिस्ट में सैम करन का नाम भी जुड़ गया है, जो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।
बताया जा रहा है कि इंग्लिश ऑलराउंडर को ग्रोइन इंजरी की समस्या हुई है और इसी वजह से वह IPL के 19वें सीजन में नजर नहीं आएंगे। जिस तरह एक के बाद एक खिलाड़ी इंजर्ड हो रहे हैं, भारतीय फैंस का मानना है कि आईपीएल को पाकिस्तानियों की नजर लग गई, क्योंकि उनकी लीग PSL भी उसी समय खेली जानी है और वो नहीं चाहते कि भारतीय लीग सफल हो।
सैम करन का IPL 2026 से बाहर होना तय

राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन को ट्रेड डील में रवींद्र जडेजा के साथ हासिल किया था। आरआर ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संजू सैमसन का ट्रेड किया था और बदले में जडेजा-करन को अपने साथ जोड़ा था। उम्मीद थी कि करन IPL 2026 में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे, क्योंकि उनके पास गेंद व बल्ले दोनों से मैच बदलने की क्षमता है लेकिन अब वह बाहर हो गए हैं।
ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सैम करन को जांघ में चोट (ग्रोइन इंजरी) लगने की आशंका के चलते IPL के आगामी सीजन से बाहर रहना पड़ सकता है। करन ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल के रूप में 5 मार्च को खेला था। उस मुकाबले में इंग्लैंड को हाई स्कोरिंग मैच में करीबी हार का सामना करना पड़ा था और टूर्नामेंट में उसका सफर समाप्त हो गया था।
राजस्थान रॉयल्स की योजनाओं पर सैम करन की इंजरी डाल सकती है बड़ा प्रभाव
IPL में सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं और इस बार राजस्थान रॉयल्स उनकी तीसरी टीम होती। हालांकि, अब इंजरी के कारण उनका आरआर के लिए डेब्यू करना मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर है। करन जैसे धाकड़ ऑलराउंडर का बाहर होना राजस्थान रॉयल्स को टेंशन दे सकता है, क्योंकि टीम के कॉम्बिनेशन के हिसाब से इंग्लिश खिलाड़ी की भूमिका काफी अहम होने वाली थी लेकिन अब उनके विकल्प के बारे में सोचना पड़ेगा।
सैम करन के IPL 2026 से बाहर होने की खबर जरूर आ गई लेकिन अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि उनके रिप्लेसमेंट के रूप में राजस्थान रॉयल्स किसे टारगेट कर रही है। हालांकि, जल्द ही इस बारे में बड़ा ऐलान हो सकता है। आरआर के पास स्क्वाड में रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ऑलराउंडर के रूप में मौजूद हैं लेकिन ये दोनों ही स्पिनर हैं। इसी वजह से आरआर को करन के रिप्लेसमेंट में ऐसे खिलाड़ी को लाना होगा, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी करता हो।
FAQs
IPL 2026 से पहले सैम करन किस इंजरी का शिकार हो गए हैं?
राजस्थान रॉयल्स से पहले सैम करन IPL में किस टीम का हिस्सा थे?
यह भी पढ़ें: इधर भारत ने जीता T20 World Cup, उधर कप्तान ने लिया बड़ा फैसला, कहा- अब कप्तानी नहीं करूंगा