Parthiv Patel: टीम इंडिया (Team India) में वर्तमान समय में दो दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनका पूरी दुनिया लोहा मानती है। इसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम शामिल है। दोनों ने करीब डेढ़ दशक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। न जाने कितने रिकॉर्ड इन दोनों ने अकेले ही बनाए व धाराशायी किए हैं।
अक्सर इन दोनों खिलाड़ियों के फैंस इस बात पर भिड़ जाते हैं, कि कौन सबसे बड़ा खिलाड़ी है। बीते दिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने बताया कि उनके हिसाब से रोहित-विराट में से कौन इस सदी का सबसे बड़ा खिलाड़ी है। उन्होंने किसका नाम लिया है, आइए विस्तार से जानते हैं।
Parthiv Patel ने रोहित-विराट में से इसे बताया बेस्ट

विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच कौन सर्वश्रेष्ठ है, ये कभी न खत्म होने वाली चर्चा है। गौरतलब है कि दोनों के खेलने की शैली काफी अलग है। रोहित जहां एक तरफ पारी की शुरुआत करने आते हैं, और आक्रामक बैटिंग पर जोर देते हैं।
वहीं तीसरे नंबर पर उतरने वाले कोहली पारी को संवारने के अलावा मैच फिनिश करने पर अधिक तवज्जो देते हैं। दोनों के नाम ढेरों रन दर्ज हैं। बीते दिन पूर्व भारतीय विकेटकीपर और वर्तमान में कमेंटरी करने वाले पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) से पूछा गया कि उनके हिसाब से इस सदी का सबसे बेहतरीन बैटर कौन है। इसके जवाब में उन्होंने कहा,
“मेरे हिसाब से जैसा रोहित शर्मा और विराट कोहली खेल रहे हैं, दोनों इस सदी के सबसे बड़े और मेरे फेवरेट खिलाड़ी हैं। इन दोनों को मैंने करीब से खेलते हुए देखा है। कमेंट्री करते हुए भी इनके शॉट को बयां करना काफी सुखद अनुभव होता है।”
कुछ ऐसा रहा है दोनों का क्रिकेट करियर
अब जरा रोहित शर्मा और विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर डाल लेते हैं। रोहित ने भारत की ओर से 59 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 खेले हैं। इनमें क्रमश: उनके नाम 4137, 10709 और 3974 रन हैं। कोहली ने दूसरी तरफ 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें उनके नाम 8848, 13848 और 4037 रन दर्ज हैं। भारतीय क्रिकेट के फैंस इन दोनों खिलाड़ियों के योगदान को कभी भुला नहीं सकेगी। बता दें कि ये दोनों प्लेयर्स 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का भी हिस्सा थे।