Who can replace Pat Cummins in SRH playing 11: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होनी है, लेकिन इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। हैदराबाद की कमान संभालने वाले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस अभी तक अपनी इंजरी से उबर नहीं पाए हैं और उनका शुरूआती कुछ मैचों में खेलना तय नहीं हैं। पहले संभावना थी कि कमिंस शुरुआत से उपलब्ध रहेंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के लिए नए कप्तान का ऐलान किया है। ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि उनके साथ उपकप्तान के रूप में अभिषेक शर्मा नजर आएंगे। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि किस विदेशी गेंदबाज को प्लेइंग 11 में पैट कमिंस (Pat Cummins) की जगह शामिल किया जा सकता है। इसका जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।
पैट कमिंस (Pat Cummins) का इंजरी की वजह से शुरूआती कुछ मैचों में खेलना मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) पिछले एक साल से इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्होंने कई अहम टूर्नामेंट मिस किए, जिनमें चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल हैं। वहीं, एशेज में भी कमिंस ने सिर्फ एक ही मैच खेला और फिर आराम ले लिया। माना जा रहा था कि इस आराम की अहम वजह टी20 वर्ल्ड कप है और उसमें कमिंस खेलते नजर आएंगे लेकिन वह फिट नहीं हो पाए। कमिंस अपनी बैक इंजरी के कारण अब IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में नज़र नहीं आएंगे।
अभी यह नहीं बताया गया है कि पैट कमिंस (Pat Cummins) कितने मैच मिस करेंगे लेकिन SRH से जुड़े सूत्रों ने कन्फर्म कर दिया है कि फिट होते ही कमिंस कप्तानी संभालेंगे और ईशान को जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाएगा। हैदराबाद की टीम के लिए कमिंस की कमी एक गेंदबाज के रूप में ज्यादा खल सकती है, क्योंकि उनका पेस अटैक ज्यादा मजबूत नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लीड करते हुए अन्य तेज गेंदबाजों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगा लेकिन अब वह खुद ही इंजरी के कारण IPL 2026 में कुछ मैचों का हिस्सा नहीं होगा। ऐसे में प्लेइंग 11 में उनके विकल्प की चर्चा भी शुरू हो गई है।
इस खिलाड़ी को पैट कमिंस (Pat Cummins) की जगह SRH प्लेइंग 11 में कर सकती है शामिल
पैट कमिंस (Pat Cummins) के शुरूआती कुछ मैचों से बाहर होने के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के सामने उनके रिप्लेसमेंट की समस्या खड़ी हो गई है। हैदराबाद की प्लेइंग 11 में विदेशी खिलाड़ियों में ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन का खेलना काफी हद तक तय लग रहा है। ऐसे में तेज गेंदबाजी विकल्प में कमिंस के रिप्लेसमेंट के लिए इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स, श्रीलंका के ईशान मलिंगा और ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स बचते हैं।
वैसे तो ईशान मलिंगा की दावेदारी मजबूत होती लेकिन उनका कंधे की इंजरी के कारण खेलना तय नहीं माना जा रहा है। वहीं, जैक एडवर्ड्स को IPL में खेलने का अनुभव नहीं है और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला है। ऐसे में सबसे सही विकल्प ब्रायडन कार्स का है, जो इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। कार्स ने अभी तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है। उनके पास तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी की भी क्षमता है। इसी वजह से कमिंस की गैरमौजूदगी में कार्स को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।
FAQs
SRH की प्लेइंग 11 में पैट कमिंस की जगह किसे शामिल किया जा सकता है?
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर बन गया था दारुबाज, हर रोज पीता था एक बोतल, अब बोला ‘मैंने शराब छोड़ दी…’