Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs GT: गिल, सुदर्शन, बटलर, फिलिप्स, सुंदर …. पंजाब के खिलाफ मुकाबले के लिए गुजरात की प्लेइंग 11 फाइनल

PBKS vs GT: गिल, सुदर्शन, बटलर, फिलिप्स, सुंदर .... पंजाब के खिलाफ मुकाबले के लिए Gujarat की प्लेइंग 11 फाइनल

Punjab Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे सभी टीमें अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। पिछले सीजन प्लेऑफ से चूकने वाली गुजरात टाइटंस को अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स से खेलना है, जो 2025 की उपविजेता रही थी। इन दोनों टीमों के बीच 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने स्टेडियम में मुकाबला होना है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के पास कई जबरदस्त खिलाड़ी हैं, इसी वजह से कप्तान शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की बेस्ट प्लेइंग 11 उतारनी होगी, क्योंकि एक भी गलती हार का कारण बन सकती है।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के स्क्वाड में मौजूद हैं कई मैच विनर

PBKS vs GT: गिल, सुदर्शन, बटलर, फिलिप्स, सुंदर .... पंजाब के खिलाफ मुकाबले के लिए Gujarat की प्लेइंग 11 फाइनल

आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने पिछले सीजन के ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा और उनके साथ कुछ नए चेहरों को मिनी ऑक्शन के दौरान खरीदते हुए अपनी टीम का हिस्सा बनाया। बल्लेबाजी में खुद कप्तान शुभमन गिल बल्ले से धमाल मचाने को बेकरार होंगे। उनके साथ साई सुदर्शन और जोस बटलर की जोड़ी भी नजर आएगी।

जीटी को 18वें सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचाने में इन तीनों ही बल्लेबाजों का बहुत ही अहम योगदान रहा था। इनके साथ ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर व जेसन होल्डर जैसे जबरदस्त ऑलराउंडर भी स्क्वाड में हैं। फिनिशर राहुल तेवतिया को नहीं भूलना चाहिए।

तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, और कगिसो रबाडा जैसे मैच विनर पेसर शामिल हैं। वहीं, अनुभवी ईशान शर्मा को भी कम नहीं आंका जा सकता है। स्पिन डिपार्टमेंट में राशिद खान और आर साई किशोर मौजूद हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के पास काफी मजबूत स्क्वाड नजर आ रहा है।

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया

पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसी हो सकती है गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की प्लेइंग 11 में टॉप 3 खिलाड़ियों को लेकर कोई भी संदेह नजर नहीं आ रहा है और कप्तान गिल के साथ साई सुदर्शन व जोस बटलर का खेलना तय माना जा सकता है। इसके बाद, चार और पांच पर ग्लेन फिलिप्स व वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। बल्लेबाजी के दौरान जरूरत के हिसाब से इनके क्रम को स्विच किया जा सकता है।

फिनिशर के रूप में शाहरुख़ खान और राहुल तेवतिया की देसी जोड़ी पर भरोसा दिखाया जा सकता है। इन दोनों को पिछले सीजन भी कई मैचों में खिलाया गया था। गेंदबाजी विभाग में राशिद खान, साई सुदर्शन, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज नजर आ सकते हैं। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा का इस्तेमाल हो सकता है।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख़ खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

FAQs

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कब खेला जाना है?
31 मार्च
PBKS vs GT मुकाबला कहां खेला जाना है?
मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़

यह भी पढ़ें: RR vs CSK, MATCH PREVIEW: कौन सी टीम का दिखेगा दबदबा? प्लेइंग 11, पिच, स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!