Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs GT: IPL 2026 में पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत, गुजरात को दी मात; 22 वर्षीय खिलाड़ी बना हीरो

PBKS vs GT: IPL 2026 में पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत, गुजरात को दी मात; 22 वर्षीय खिलाड़ी बना हीरो

PBKS vs GT Match Report: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया और जीत के साथ सीजन का आगाज किया। महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में पहले खेलते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया, जवाब में पंजाब ने 19.1 ओवर में 165/7 का स्कोर बनाया।

पावरप्ले में गुजरात की ठोस शुरुआत

PBKS vs GT: IPL 2026 में पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत, गुजरात को दी मात; 22 वर्षीय खिलाड़ी बना हीरो

PBKS vs GT मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने सकारात्मक तरीके से शुरुआत की। इन दोनों ने कुछ जबरदस्त शॉट खेले और अर्धशतकीय साझेदारी की तरफ अग्रसर थे लेकिन फिर चौथे ओवर में गुजरात को पहला झटका लग गया और सुदर्शन 11 गेंदों में 13 रन बनाकर 37 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद, गिल ने मोर्चा संभालते हुए स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। पहले छह ओवर में GT ने 54/1 का स्कोर बनाया।

गिल, फिलिप्स और बटलर ने अच्छी शुरुआत के बाद, बड़ी पारी का गंवाया मौका

शुभमन गिल काफी अच्छी लय में लग रहे थे और उनसे उम्मीद की बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युजवेंद्र चहल ने गुजरात टाइटंस के कप्तान को अपनी फिरकी में फंसा लिया और अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इस तरह गिल 27 गेंदों में छह चौकों की मदद से 37 रन बनाकर 10वें ओवर में 83 के स्कोर पर आउट हुए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक सम्पूर्ण क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान बना चुके ग्लेन फिलिप्स के पास मौका था कि वो पंजाब किंग्स के पास बड़ी पारी खेलकर खुद को साबित करें लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे। फिलिप्स ने एक चौका और एक छक्का लगाकर इरादे जाहिर किए लेकिन ज्यादा देर अपना जलवा नहीं दिखा पाए और 17 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए।

कुछ ऐसा ही हाल जोस बटलर का रहा, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी जूझना पड़ा था। हालांकि, PBKS vs GT मैच में बटलर ने अपनी बल्लेबाजी से संकेत दिए की वो लय में वापसी कर रहे हैं लेकिन बड़ा स्कोर बनाए बिना आउट हो गए। 16वें ओवर में 129 के स्कोर पर आउट होने से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 33 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।

आखिरी के ओवरों में भी गुजरात की टीम नहीं दिखा पाई कमाल

गुजरात टाइटंस को उम्मीद रही होगी कि आखिरी के ओवरों में उसके बल्लेबाज तेजी से बटोरने का काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम जैसे-तैसे 162 के स्कोर तक पहुंच पाई। वाशिंगटन सुंदर फ्लॉप साबित हुए और 16 गेंदों में 18 रन ही बना सके। वहीं, शाहरुख खान भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 4 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल तेवतिया 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स की तरफ से विजयकुमार विशाक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

शुरूआती झटके के बाद, PBKS की शानदार वापसी

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में प्रियांश आर्या आउट हो गए, जिन्होंने 7 रन बनाए। इस शुरुआती झटके से टीम को संभालने का काम प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनली की जोड़ी ने किया। इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की और स्कोर को 87 तक ले गए। प्रभसिमरन ने 24 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल रहे।

यहां से स्कोर को 100 के पार पहुंचाने का काम कूपर कॉनली और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने किया। पंजाब ने 12वें ओवर में इस आंकड़े को पार किया। हालांकि, इसके बाद कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गिरने से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं।

मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बावजूद, कूपर कॉनली ने पंजाब को दिलाई PBKS vs GT मैच में जीत

एक समय पंजाब किंग्स का स्कोर 110/2 था, लेकिन देखते ही देखते 118/6 हो गया। कप्तान श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर आउट हो गए। नेहाल वढेरा 3 और मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, शशांक सिंह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। मार्को जानसेन भी 9 रन बनाकर चलते बने। हालांकि कॉनली और जेवियर बार्टलेट ने अंतिम ओवर में पंजाब किंग्स को जीत दिलाई। 22 वर्षीय कॉनली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। वहीं, बार्टलेट 11 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

FAQs

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स ने कितने विकेट से हराया?
3 विकेट

यह भी पढ़ें: कोलकाता को टेस्ट मैच की मेजबानी ना मिलने से सौरव गांगुली नहीं हैं नाराज, BCCI की जमकर की तारीफ

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!