RR vs PBKS, MATCH HIGHLIGHT: आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला मुल्लांपुर, चंडीगढ़ के मैदान पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (PBKS vs RR) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट से मुकाबला जीत कर इस सीजन की पांचवीं जीत हासिल की। वहीं, इस मुकाबले में हमें कई खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलें। तो चलिए देखते हैं 27वें मैच का हाइलाइट्स…..
RR vs PBKS, MATCH HIGHLIGHT:
पंजाब किंग्स की पारी (पहले 6 ओवर)
- शिखर धवन चोट के चलते इस मुकाबले में नहीं खेल पाए।
- धवन की जगह अथर्व तायडे को मिला मौका।
- अथर्व तायडे ने कुलदीप सेन के ओवर में लगाए 2 चौके।
- आवेश खान ने किया अथर्व तायडे को आउट।
- पहले 6 ओवर में पंजाब ने बनाए 38/1 रन।
7 से 16 ओवर का हाल
- युजवेंद्र चहल ने किया प्रभसिमरन सिंह को आउट।
- केशव महाराज ने लिया बेयरस्टो का बड़ा विकेट।
- सैम कुर्रान भी हुए केशव महाराज का शिकार।
- कुलदीप सेन ने किया शशांक सिंह को आउट।
- शशांक सिंह ने बनाए मात्र 9 रन।
- केशव महाराज ने 4 ओवर में 23 रन देकर झटके 2 विकेट।
- चहल की गेंद पर जितेश शर्मा ने लगाया छक्का।
- कुलदीप सेन के चौथे ओवर में बने 17 रन।
- पंजाब किंग्स 16 ओवर तक 103/5 रन बनाने में रही सफल।
17 से 20 ओवर का हाल
- आवेश खान ने किया जितेश शर्मा को आउट।
- जितेश शर्मा ने बनाए 29 रन।
- लिविंगस्टोन हुए 21 रन बनाकर रन आउट।
- आशुतोष शर्मा ने लगाए आवेश खान के ओवर में 2 छक्के।
- आशुतोष शर्मा ने ने बनाए 16 गेंद में 31 रन।
- पंजाब किंग्स 147 रन बनाने में रही सफल।
- पंजाब किंग्स की पारी में लगे कुल 9 चौके और 6 छक्के।
राजस्थान रॉयल्स की पारी का हाल (1-6 ओवर)
- यशस्वी जायसवाल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए बल्लेबाजी करने।
- तनुष कोटियन ने लगाया पहले ही ओवर में अपने आईपीएल करियर का पहला चौका।
- जायसवाल ने लगाया रबाडा की गेंद पर चौका।
- सैम कुर्रान ने अपने ओवर में दिए मात्र 2 रन।
- अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में बने 13 रन।
- पहले 6 ओवर में बने 43/0 रन।
7 से 16 ओवर का हाल
- लिविंगस्टोन ने किया तनुष कोटियान को आउट।
- कोटियान ने बनाए 31 गेंद में 24 रन।
- लिविंगस्टोन तीसरे ओवर में बने 13 रन।
- रबाडा ने किया जायसवाल को आउट।
- जायसवाल ने बनाए 28 गेंद में 39 रन।
- संजू सैमसन 18 रन बनाकर हुए आउट
- 16 ओवर में राजस्थान ने बनाए 105/3 रन।
राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला
- रियान पराग 18 गेंद में 23 रन बनाकर हुए आउट।
- अर्शदीप सिंह ने किया आउट।
- ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर हुए आउट।
- हेटमायर ने हर्षल पटेल के ओवर में जड़े चौके और छक्के।
- पॉवेल 2 चौके लगाकर हुए आउट।
- केशव महाराज हुए 1 रन बनाकर आउट।
- सिमरन हेटमायर ने छक्का लगाकर जीताया राजस्थान रॉयल्स को मुकाबला।
- राजस्थान रॉयल्स ने जीता 3 विकेट से मुकाबला।
- राजस्थान रॉयल्स की पारी में लगे कुल 9 चौके और 6 छक्के।
Also Read: भारतीय बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, 14 छक्कों की मदद से चंद गेंदों में ठोका तूफानी शतक