IPL 2024
IPL 2024

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 को आयोजित किया जा रहा है और इस मेगा इवेंट का हर एक मुकाबला दर्शकों के लिए फुल पैसा वसूल साबित हो रहा है। IPL 2024 में सभी टीमें अपने शुरुआती मैच खेल चुकी हैं और अभी तक खेले गए 9 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है जिन टीमों ने मैच होम ग्राउंड पर खेले थे।

IPL 2024 में आईपीएल इतिहास की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस को शुरुआती दोनों ही मैचों में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इन्होंने दोनों ही मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। कुछ दिनों से एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ वायरल हो रही है।

Advertisment
Advertisment

इन खिलाड़ियों के साथ वायरल हो रही है मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर

IPL 2024 - Viral Girl
IPL 2024 – Viral Girl

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या के साथ तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस मिस्ट्री गर्ल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक रील शेयर की है और उसमें वो सभी खिलाड़ियों के साथ फ़ोटो क्लिक कराती हुई नजर आ रही है। जब से सोशल मीडिया पर यह रील वायरल हुई है तभी से मुंबई इंडियंस के समर्थकों के बीच इस लड़की को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Sejal Jaiswal (@sejaljaiswal)

आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

सोशल मीडिया पर जिस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है वह एक फेमस मॉडल और अभिनेत्री है। इसके साथ ही इसने बतौर फिजियोथेरेपिस्ट भी काम किया है और ये मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की सबसे बड़ी सपोर्टर है। इस अभिनेत्री का नाम सेजल जायसवाल (Sejal Jaiswal) है और इसने महज 19 साल की उम्र में ही ‘दिल मांगे मोर’ और ‘डेटिंग इन डार्क’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

1 अप्रैल को मैदान में उतरेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल कि सबसे सफलतम फ्रेंचाईजियों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को IPL 2024 के शुरुआती दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब टीम को अपने अभियान का तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल के दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े मैदान में खेलना है। यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच में जीत दर्ज कर टीम ट्रैक पर वापस आने की कोशिश करेगी।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – मुंबई इंडियंस में विभीषण बनकर बैठा है ये छुपा रुस्तम खिलाड़ी, टीम को हारता देख मन ही मन हो रहा खुश

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...