Piyush Chawla Mumbai Indians

Piyush Chawla: मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज लेग स्पिनर पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ (Playoff) से बाहर होने के कारणों पर खुलासा किया है। चावला ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए  मुकाबले में मुंबई हार के बाद प्लेऑफ के दौड़ से बाहर हो गई है। मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेस वार्ता के दौरान पीयूष चावला ने हार के कारणों पर खुलासा किया है।

Piyush Chawla ने किया खुलासा

Piyush Chawla

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने मैच के बाद बोलते हुए कहा कि हमारी टीम एक यूनिट के तौर पूरी तरह असफल साबित हुई है। प्लेऑफ को लेकर चावला ने कहा कि हम भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हैं, लेकिन अगले बचे हुए मैच हम अपनी टीम के नाम के लिए खेलेंगे। टी20 क्रिकेट पर बात करते हुए चावला ने कहा कि टी20 क्रिकेट का प्रारुप आपको मौका नहीं देता है, ऐसे में आपको इसमें लय बनाए रखनी होती है और यही चीज इस सीजन हम करने में पूरी तरह नाकामयाब रहे हैं।

चावला (Piyush Chawla) ने कहा कि ऐसा नहीं है हमारे साथ ऐसा पहली बार हो रहा है या ऐसा अब तक किसी अन्य टीम के साथ नहीं हुआ है। लेकिन जो भी टीमें लय बनाने में असफल रही हैं, उनके साथ ऐसी चीजों होती हैं।

अंक तालिका में 9वें स्थान पर MI

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस समय अंक तालिका में 11 मैचों में 8 हार और 3 जीत के साथ 9वें स्थान पर है। उससे नीचे सिर्फ आरसीबी (RCB) है, जिसके पास आज मुंबई इंडियंस से उपर जाने का मौका है। मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तानी में अचानक बदलाव के किया, जिसके परिणामस्वरूप टीम दो हिस्सों में बंट गई।

क्या Hardik Pandya को कप्तान नहीं मानते मुंबई के खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के कई क्रिकेटर्स को मैदान पर हार्दिक के साथ अजीब व्यवहार करते देखा गया है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मैच के दौरान आमतौर पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ फील्ड प्लेसमेंट से लेकर अन्य चीजों पर बातचीत करते हुए नजर आते हैं। कई लोगों का मानना है कि रोहित शर्मा ने यह सम्मान कमाया है, जबकि हार्दिक यह सम्मान छीनना चाहते हैं। कई लोगों का कहना है कि हार्दिक का रवैया लोगों को पसंद नहीं आता है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित! CSK और मुंबई इंडियंस के 4-4 खिलाड़ियों को मौका