T20 World Cup
T20 World Cup

टीम इंडिया (Team India) को जून 2024 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में T20 World Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट में भाग लेना है। T20 World Cup के लिए मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। T20 World Cup के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी इस समय आईपीएल में कठिन अभएस कर रहे हैं।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में टीम इंडिया T20 World Cup को अपने नाम करने में सफल हो सकती है। T20 World Cup से पहले ही एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे सुनकर हर एक खेल प्रेमी बहुत अधिक मायूस हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

T20 World Cup से पहले आई बड़ी खबर

भारतीय टीम को जून के महीने में T20 World Cup खेलना है और खिलाड़ियों के साथ ही सभी समर्थक भी इस मेगा इवेंट के लिए तैयारी कर चुके हैं। दरअसल बात यह है कि, महाराष्ट्र में क्रिकेट खेलते हुए एक 11 साल बच्चे की मौत हो चुकी है और इस घटनाक्रम के बाद आस-पास के इलाकों में मायूसी छा गई है। इस युवा खिलाड़ी के मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी एक साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे आकस्मिक मृत्यु बताया रहे हैं।

प्राइवेट पर गेंद लगने से हुई खिलाड़ी की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में अंडर रूफ क्रिकेट खेलते वक्त खिलाड़ी के प्राइवेट पार्ट पर गेंद लगने से उसकी मृत्यु हो गई है। पुणे के लोहगांव प्रांत में शौर्य नाम का लड़का अपपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। मौजूद जानकारी के अनुसार, शौर्य गेंदबाजी कर रहा था और जब उसने बल्लेबाज की तरफ गेंद फेंकी तो बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेला और वो सीधे जाकर शौर्य के प्राइवेट पेट पर जाके लगी और वो तुरंत गिर गया। आनन फानन में उसे डॉक्टर्स के पास ले जाया गया और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह कोई पहला मामला नहीं है जहां क्रिकेट खेलते वक्त खिलाड़ियों की जान गई हो। इसके पहले भी कई ऐसे मामले देखे जा चुके हैं जहां पर खिलाड़ी बीच मैदान में बेसुध होकर गिर गए हों। बीते महीने ही चेन्नई में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ था जहां पर खिलाड़ी की कार्डिक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई थी। डॉक्टर्स का मानना है कि, खराब खान-पान और अनहेल्दी लाइफ स्टाइल की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – IPL 2024 के दौरान इस टीम के लिए आई बुरी ख़बर, धाकड़ ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...