players-of-rohit-sharma-group-insulted-hardik-pandya-surrendered-in-front-of-trent-boult

Rohit Sharma: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने आई मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित उनके ग्रुप के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्होंने बड़ी ही आसानी से राजस्थान के गेंदबाज के सामने सरेंडर कर दिया।

Rohit Sharma ग्रुप के खिलाड़ियों का आत्मसमर्पण

Rohit Sharma
Rohit Sharma

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में 1 अपैल को मैच नंबर-14 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने है। अपने घरेलू मैदान पर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) डेवाल्ड ब्रेविस और नमन धीर शून्य के स्कोर पर चलते बने।

Advertisment
Advertisment

राजस्थान की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने विरोधी खेमे में कोहराम मचा दिया। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पारी के पहले ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर रोहित और नमन को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ट ने ब्रेविस को बर्गर के हाथों लपकवाकर MI को तीसरा झटका दिया।

यहां क्लिक कर देखें वीडियो:

मुश्किल में फंसी मुंबई इंडियंस की टीम

राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध अपना पहला घरेलू मुकाबला खेलने आई मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच अच्छा नहीं गुजर रहा है। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी इस टीम का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 20 रन था। इसके बाद हार्दिक पांड्या (34) और तिलक वर्मा ने पांचवें विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी की। इसके बावजूद समाचार लिखे जाने तक मुंबई की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए थे।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: बेहद नेक काम कर रहे हैं गौतम गंभीर, सिर्फ 1 रूपये में इन 5 जगहों पर हर दिन करोड़ों लोगों को खिला रहे हैं भरपेट खाना