पंजाब किंग्स(Punjab Kings) की सह-मालिक प्रीति जिंटा को टीम के फैसलों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, खासकर खिलाड़ियों की नीलामी में। हालांकि उनके कुछ फैसले ऐसे भी हैं जिनकी खूब आलोचना भी हुई है। कुछ आलोचकों का मानना है कि प्रीति जिंटा कुछ खिलाड़ियों पर बहुत अधिक पैसा खर्च करती हैं.
जिनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम ने खरीदा है और वह टीम की हार का विलेन बनते आए है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल सकता है। पंजाब किंग्स ने इस बार एक खिलाड़ी पर खूब पैसे बहाए हैं, लेकिन वो टीम की हार का विलेन बन सकता है।
ग्लेन मैक्सवेल बनेंगे Punjab Kings की हार का कारण
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम ग्लेन मैक्सवेल है। ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। मैक्सवेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन पिछले सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। साल 2024 के आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व किया। मैक्सवेल ने 10 पारियों में सिर्फ 52 रन बनाए, जिसमें वह चार बार शून्य पर आउट हुए। मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 के दौरान मानसिक और शारीरिक थकान के कारण ब्रेक भी लिया था।
क्यों ग्लेन मैक्सवेल की वजह से हारेगी
असंगत प्रदर्शन
मैक्सवेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन अक्सर असंगत रहा है। वह कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, तो कुछ मैचों में जल्दी आउट हो सकते हैं। इस असंगतता के कारण पंजाब किंग्स को नुकसान हो सकता है।
दबाव में प्रदर्शन
आईपीएल में दबाव बहुत अधिक होता है, और कुछ खिलाड़ी इस दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। मैक्सवेल के साथ भी ऐसा पिछला प्रदर्शन हो सकता है, खासकर महत्वपूर्ण मैचों में। मैक्सवेल ने 2020 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 13 मैचों में केवल 108 रन बनाये थे। यह प्रदर्शन बहुत खराब था, और यह डर बना रहता है कि वह फिर से ऐसा ही प्रदर्शन दोहरा सकते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल करियर
मैक्सवेल ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए आईपीएल में पदार्पण किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (Punjab Kings)के लिए भी खेला है। मैक्सवेल ने आईपीएल में कुछ शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। 2014 के आईपीएल में मैक्सवेल ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 552 रन बनाए थे।
यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। 2021 में, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। साल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन काफी खराब रहा। मैक्सवेल ने आईपीएल में 134 मैच खेले हैं। उन्होंने 2,771 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं। उनके नाम आईपीएल में 18 अर्धशतक हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 से एक दिन पहले बदला KKR का होम ग्राउंड, ईडन गार्डन के बजाए इस मैदान पर खेलेगी रहाणे की टीम