Preity Zinta suddenly took a big step, changed captain between IPL 2024, now responsibility handed over to this player

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने अभी तक बेहद ही निराश करने वाला प्रदर्शन किया है, जिस वजह से पंजाब की टीम अपने अगले मुकाबले से पहले अपने कप्तान को बदल सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर वह खिलाड़ी कौन हो सकता है, जिसे प्रीति जिंटा (Preity Zinta) कप्तान पद की जिम्मेदारी दे सकती हैं।

IPL 2024 के बीच अचानक कप्तानी में बदलाव कर सकती हैं प्रीति जिंटा

Preity Zinta suddenly took a big step, changed captain between IPL 2024, now responsibility handed over to this player

Advertisment
Advertisment

दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत में पंजाब किंग्स को लीड करने की जिम्मेदारी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के कंधों पर थी और उन्होंने इस जिम्मेदारी को लगभग लगभग ठीक-ठाक तरीके से निभाया था। लेकिन उनके चोटिल होने के बाद से ही यह जिम्मेदारी सैम करन (Sam Curran) के कंधों पर है, जोकि अपनी जिम्मेदारी को अभी तक पूरा नहीं कर सके हैं। इस वजह से उन्हें कप्तान पद से हटाया जा सकता है।

इस खिलाड़ी को सौंप जा सकती है कप्तानी

बता दें कि जिस खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी जा सकती है वह कोई और नहीं बल्कि खुद शिखर धवन हैं। धवन को पंजाब के 5वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ चोट लगी थी, जिस वजह से वह अगले दो मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। मगर अब कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वह ठीक हो गए हैं और अपने अगले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।

ऐसे में प्रीति जिंटा एक बार फिर उन्हें कप्तानी सौंप सकती हैं। बता दें कि इस सीजन पंजाब किंग्स ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उसे जीत मिली है जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यह दोनों जीत पंजाब को शिखर धवन की कप्तानी में ही नसीब हुई है।

इस दिन अपना अगला मैच खेलेगी पंजाब किंग्स

मालूम हो कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पंजाब किंग्स को अपना अगला मुकाबला आज (21 अप्रैल) शाम 7:30 बजे से गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ खेलना है, जोकी पंजाब के नए होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

Advertisment
Advertisment

बताते चलें कि इस समय आईपीएल 2024 (IPL 2024) की अंक तालिका में पंजाब किंग्स 9वें स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस आठवें स्थान पर है। इस सीजन अभी तक दोनों में से कोई भी टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। ऐसे में देखना होगा कि यह मुकाबला कौन सी टीम जीतती है।

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे अभागा क्रिकेटर हैं ये खिलाड़ी, खतरनाक प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया से हुआ बाहर, अब IPL में बरपा रहा कहर