Posted inक्रिकेट (Cricket)

अब से ही तैयारी शुरू! ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए अभी से चुने गए 20 खिलाड़ी? जानें कौन-कौन होंगे वो नाम

2027 ODI World Cup

2027 ODI World Cup : भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर अपनी ताकत का एक बार फिर दुनिया को एहसास कराया है। इस जीत के बाद अब टीम इंडिया की नजरें अगले बड़े लक्ष्य यानी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (2027 ODI World Cup) पर टिक चुकी हैं।

इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि चयनकर्ताओं ने इस टूर्नामेंट के लिए लगभग 20 खिलाड़ियों का एक संभावित समूह पहले ही तैयार कर लिया है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन यह रणनीति बताती है कि टीम मैनेजमेंट इस बार किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता और लंबी योजना के साथ आगे बढ़ रहा है।

आईपीएल 2026 बना चयन का सबसे बड़ा मंच

India Vs New Zealand 2nd ODI: Probable XIs, Match Start Time, Injury Update  And More | Cricket News - News18

वनडे वर्ल्ड कप 2027 (2027 ODI World Cup) की तैयारियों में आईपीएल 2026 को सबसे अहम माना जा रहा है। चयन समिति, जिसकी अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं, इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखेगी। हर चयनकर्ता को निर्देश दिया गया है कि वह मैदान पर जाकर मैच देखे और साथ ही टीवी के जरिए भी प्रदर्शन का विश्लेषण करे।

इस प्रक्रिया का मकसद खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस और दबाव में खेलने की क्षमता को परखना है। आईपीएल जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे के लिए मजबूत दावेदार माना जाएगा।

नेतृत्व को लेकर साफ रणनीति और सीनियर्स की भूमिका

टीम इंडिया के नेतृत्व को लेकर भी तस्वीर काफी हद तक साफ नजर आ रही है। शुभमन गिल को भविष्य का कप्तान माना जा रहा है और उम्मीद है कि वही वर्ल्ड कप 2027 (2027 ODI World Cup) में टीम की कमान संभालेंगे। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी अभी भी रेस में बने हुए हैं।

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अगर ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस और फॉर्म बनाए रखते हैं तो उनका अनुभव टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। कोचिंग स्टाफ भी इस बात पर जोर दे रहा है कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही संतुलन ही टीम को खिताब दिला सकता है।

कोर ग्रुप तैयार, युवा और अनुभवी का मिश्रण

रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ताओं ने एक मजबूत कोर ग्रुप पर काम शुरू कर दिया है। इस ग्रुप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी लगभग तय माने जा रहे हैं।

बल्लेबाजी विभाग में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे नाम चर्चा में हैं। विकेटकीपिंग के लिए ऋषभ पंत और केएल राहुल प्रमुख विकल्प हो सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के साथ अन्य खिलाड़ियों पर भी नजर रखी जा रही है।

अभी आधिकारिक घोषणा नहीं, लेकिन रणनीति साफ

हालांकि इन सभी खबरों के बीच यह साफ है कि बीसीसीआई ने अभी तक किसी भी अंतिम टीम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल यह केवल संभावित खिलाड़ियों का एक समूह है, जिन पर लगातार नजर रखी जाएगी।

आने वाले महीनों में खिलाड़ियों की फिटनेस, प्रदर्शन और परिस्थितियों के अनुसार टीम में बदलाव संभव है। खासकर जब वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है।

World Cup 2027 के लिए संभाववित 20 सदस्यीय टीम इंडिया

रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे , रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा , ऋतुराज गायकवाड़ , प्रसिद्ध कृष्णा , वाशिंगटन सुंदर , ईशान किशन

ये भी पढ़े : प्रीति जिंटा को भी लगा बड़ा झटका, PBKS के स्टार विदेशी खिलाड़ी ने IPL 2026 में आने से किया मना

FAQS

वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन कहां होगा ?

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!