IPL 2024 का 48 वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के दरमियान 30 अप्रैल 2024 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। LSG vs MI मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपने स्थान को सुरक्षित करने की कोशिश करेंगी।
कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, LSG vs MI मैच के लिए दोनों ही टीम मैनेजमेंट ने अपनी तैयारियों को तेज कर लिया है। कहा जा रहा है कि, LSG vs MI मैच के लिए LSG की मैनेजमेंट अपने प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव करती हुई दिखाई दे सकती है तो वहीं मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट अपनी अंतिम एकादश में 4 खिलाड़ियों को मौका देने के बारे में विचार कर सकती है।
लखनऊ की टीम में हो सकते हैं 3 बदलाव

LSG vs MI मैच की प्लेइंग 11 को तैयार करते व्यक्त लखनऊ की मैनेजमेंट प्लेइंग 11 से ऐसे खिलाड़ियों को बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है जो लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। इन खिलाड़ियों की जगहपर मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। कहा जा रहा है कि, LSG vs MI मैच के लिए मैनेजमेंट क्विंटन डी कॉक, मैट हेनरी और आयुष बदोनी को प्लेइंग 11 से बाहर कर सकती है। इन खिलाड़ियों की जगह पर मैनेजमेंट काइल मायर्स, शमर जोसेफ और अर्शिन कुलकर्णी जैसे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
मुंबई इंडियंस कर सकती है 4 खिलाड़ियों को बाहर
LSG vs MI मैच के लिए मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट अपनी प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलाव करती हुई दिखाई दे सकती है। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट इस मैच की प्लेइंग 11 से नेहाल वढेरा, मोहम्मद नबी, ल्यूक वुड और ईशान किशन को बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है। मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों की जगह पर विष्णु विनोद, नमन धीर, शम्स मुलानी और जेराल्ड कॉएट्जे को प्लेइंग 11 का हिस्सा बना सकती है।
LSG vs MI मैच के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (कप्तान), काइल मायर्स, मार्कस स्टॉइनिश, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, कृणाल पंड्या, शमर जोसेफ, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अमित मिश्रा और दीपक हुडा के बीच बदलाव हो सकता है।
LSG vs MI मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और जेराल्ड कॉएट्जे।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्वेन मफाका और नमन धीर के बीच बदलाव किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें – चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर PCB ने भरी हुंकार, इस खतरनाक खिलाड़ी को बनाया अपना कप्तान