Posted inक्रिकेट (Cricket)

खाली स्टेडियम में होगा PSL, फैंस की एंट्री पर रोक, ओपनिंग सेरेमनी भी कैंसिल, जानें वजह

खाली स्टेडियम में होगा PSL, फैंस की एंट्री पर रोक, ओपनिंग सेरेमनी भी कैंसिल, जानें वजह

PSL 2026: पीसीबी के बहुचर्चित टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। एक तरह जहां कई खिलाड़ी IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने जाने के बाद, PSL को छोड़ रहे हैं। दूसरी तरफ, अब इस लीग को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है और अब आगामी सीजन के दौरान होने वाले मैचों को फैंस स्टेडियम में नहीं देख पाएंगे, क्योंकि उनकी एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

26 मार्च से शुरू हो रहे PSL के 11वें सीजन का आयोजन पहले धूमधाम से कराए जाने की तैयारी हो रही थी लेकिन अब वेस्ट एशिया में चल रहे हालातों के मद्देनजर मैदान पर दर्शकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही टूर्नामेंट के मुकाबले अब सिर्फ दो वेन्यू पर ही खेले जाएंगे। वहीं, इस बार ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं होगी।

PSL 2026 का फैंस की एंट्री के बिना ही होगा आयोजन

खाली स्टेडियम में होगा PSL, फैंस की एंट्री पर रोक, ओपनिंग सेरेमनी भी कैंसिल, जानें वजह

वेस्ट एशिया में ईरान और ईराक के बीच वॉर जारी है। इसके कारण, तमाम देशों में पेट्रोल और डीजल का संकट गहरा गया है। वहीं, LPG की समस्या भी हो गई है। इसका असर आम नागरिकों के साथ-साथ क्रिकेट के इवेंट में भी पड़ गया है। हालांकि, 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में कोई भी प्रभाव नहीं हुआ है लेकिन PSL की पोल खुल गई है, जिसको लेकर पाकिस्तानियों द्वारा हमेशा दावा किया जाता है कि टूर्नामेंट भारतीय लीग के बराबर है।

कई खिलाड़ी PSL से अपना नाम वापस ले चुके हैं। वहीं, कुछ क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को यात्रा संबंधी निर्देश भी जारी किए हैं। इन सबके बीच अब PSL का आयोजन खाली स्टेडियम में होगा। वेन्यू की संख्या को भी कम कर दिया गया है। पहले छह स्टेडियम में मुकाबले खेले जाने थे लेकिन अब सिर्फ लाहौर और कराची में ही मुकाबलों का आयोजन होगा।

फैंस के बिना और सिर्फ दो वेन्यू पर PSL 2026 को कराए जाने के पीछे PCB चीफ ने बताई वजह

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री और संबंधित सुरक्षा संस्थानों के साथ कई दिनों के विचार-विमर्श के बाद लिया गया है, जिसमें सरकार के व्यापक निर्देश शामिल हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य वैश्विक ईंधन और आर्थिक संकट के मद्देनजर सार्वजनिक आवाजाही को सीमित करना है। उन्होंने पुष्टि की कि लीग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इसमें महत्वपूर्ण परिचालन संबंधी समायोजन किए जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, नकवी ने कहा:

“पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों सहित कई लोगों से परामर्श चल रहा था। सरकार ने वैश्विक ईंधन और आर्थिक संकट के मद्देनजर लोगों को आवागमन सीमित करने की सलाह दी है। पीएसएल हमारा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, और इसमें विदेशी खिलाड़ियों के शामिल होने के कारण हमें अपनी विश्वसनीयता का भी ध्यान रखना था। टूर्नामेंट को स्थगित करना कोई व्यवहार्य विकल्प नहीं था, खासकर इसलिए क्योंकि इस साल के अंत में कोई और समय उपलब्ध नहीं है। इसीलिए, विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि पीएसएल 26 मार्च से शुरू होगा।”

PSL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को किया गया रद्द, मैचों के शेड्यूल में नहीं होगा बदलाव

मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैचों के शेड्यूल में किसी भी तरह के बदलाव न होने की जानकारी दी लेकिन यह जरूर बताया कि लाहौर में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा:

“इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए और अपनी सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा करने के बाद, हमने फैसला किया कि पीएसएल अपने मूल कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेगा। लेकिन हम लोगों से आवाजाही सीमित करने के लिए नहीं कह सकते और फिर हर दिन स्टेडियमों में 30,000 लोगों की भीड़ जमा होने की उम्मीद नहीं कर सकते। हमने फैसला किया है कि जब तक यह संकट जारी रहेगा, मैचों में दर्शकों की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह एक कठिन निर्णय था, लेकिन इसे लेना जरूरी था। ओपनिंग सेरेमनी को भी रद्द कर दिया जाएगा।”

FAQs

PSL 2026 की शुरुआत कब से होनी है?
26 मार्च

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6…. RCB के इंट्रा स्क्वाड मैच में छाए Jitesh Sharma, सिर्फ 37 गेंदों की पारी में ही उड़ाए गेंदबाजों के होश

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!