IPL 2025
IPL 2025

IPL 2024 समाप्त हो चुका है और इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद सभी टीमों ने अपनी तैयारियों जो IPL 2025 की तरफ मोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि, जिन टीमों का प्रदर्शन IPL 2024 में कुछ ठीक नहीं रहा वो अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव के संकेत दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हीं फ्लॉप टीमों में से एक पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने भी IPL 2025 के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर लिया है। कुछ लोगों का मानना है कि, पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट अपने टीम से कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। इस खबर के बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ कयास लगाए जा रहे हैं।

सिकंदर रजा को IPL 2025 के पहले बाहर करेगी पंजाब

Sikandar Raza
Sikandar Raza

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की मालकिन प्रीति जिंटा ने साल 2023 के आईपीएल में जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को अपने स्क्वाड में शामिल किया था। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए पाकिस्तान मूल के इस ऑलराउंडर का प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं था। इसी वजह से इन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि, IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट के द्वारा सिकंदर रजा को रिलीज किया जा सकता है। इनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 से बाहर हो सकते हैं शिखर-लिविंगस्टन

IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) में बड़े बदलाव की गुंजाइश है और इसी वजह से कई खिलाड़ियों को अब बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट के द्वारा टीम के कप्तान शिखर धवन को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। पिछले कुछ सत्रों में शिखर धवन चोट की वजह से प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए हैं और इसी वजह से इन्हें बाहर किया जा कसता है। वहीं इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि मैनेजमेंट के द्वारा लियाम लिविंगस्टन को भी बाहर किया जा सकता है।

कुछ इस प्रकार रहा प्रदर्शन

अगर बात करें IPL 2024 में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की तो इस सीजन मे टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब था। पंजाब किंग्स की टीम IPL 2024 में 14 मैचों में महज 5 जीत हासिल की थी और ऐसे में 9 हार के साथ टीम अंक तालिका में नौवें पोजीशन पर थी। टीम के इसी प्रदर्शन के बाद से ही बदलाव की संभावना दिखाई दे रही थी।

इसे भी पढ़ें – रोहित-कोहली को टी20 इंटरनेशनल में फेयरवेल मैच दे सकता हैं BCCI, इस डेट को दोनों दिग्गज खेलेंगे विदाई मैच

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...