पंजाब किंग्स की IPL 2025 के लिए प्लेइंग 11 घोषित! श्रेयस(कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अर्शदीप सिंह, चहल...... 1

चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में टीम की शानदार जीत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने 4 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया। अब सभी प्लेयर्स आईपीएल 2025(IPL 2025) की तैयरियों में जुटेंगे। आईपीएल 2025 (IPL 2025) की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इसके लिए सभी टीमों ने अपने कप्तान और उपकप्तान के नाम घोषित कर दिए हैं। इस बीच आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab Kings)ने अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है।

IPL 2025: श्रेयस अय्यर होंगे Punjab Kings के कप्तान

पंजाब किंग्स की IPL 2025 के लिए प्लेइंग 11 घोषित! श्रेयस(कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अर्शदीप सिंह, चहल...... 2

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025(IPL 2025) में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी है। पंजाब अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में उसे उम्मीद है कि श्रेयस के नेतृत्व में टीम इस बार खिताब अपने नाम कर सकती है। क्योंकि साल 2024 में श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता था। श्रेयस सफल कप्तान साबित हुए थे। हालांकि फिर भी कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

IPL 2025: इतने करोड़ में श्रेयस को पंजाब ने खरीदा

श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। अय्यर ने 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए आईपीएल में पदार्पण किया। उन्होंने जल्द ही टीम में अपनी जगह पक्की कर ली और 2018 में टीम के कप्तान बने। 2022 में, अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा और टीम के कप्तान बने थे। उनके पास कप्तानी का भी अच्छा अनुभव है और उन्होंने आईपीएल में अपनी टीमों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है।

IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, अजमतुल्ला उमरजेई, हरप्रीत बरार, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

बल्लेबाज: शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, हरनूर पन्नू, मुशीर खान, पायला अविनाश।

विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंगलिस।

ऑलराउंडर: सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, प्रियांश आर्य, प्रवीण दुबे।

तेज गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विजयकुमार विशाक, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन।

Also read: इधर जसप्रीत बुमराह IPL 2025 के मैच से हुए बाहर, उधर मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान