हर क्रिकेटर की ये ख्वाहिश होती है कि वो टीम के लिए शतीय पारी खेले और ज्यादा से ज्यादा रन बटोर सके। भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने शानदार रिकॉर्ड्स बनाए हैं और उनकी बल्लेबाजी के चर्चे आज भी किए जाते हैं।
भारतीय क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने रणजी में अपनी धमाकेदार पारी से सेलेक्टर्स को काफी इंप्रेस किया था। इस लिस्ट में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) का नाम भी शामिल है। रणजी ट्रॉफी में मयंक अग्रवाल ने ऐसी पारी खेली थी कि गेंदबाजों के पसीने छूट गए थे।
मयंक अग्रवाल की तूफानी पारी

बात 2017 की है जब महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला जा रहा था। पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने 490 गेंदों में अपना पहला तिहरा शतक जड़कर कर्नाटक को 628/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया था और अपनी टीम को 383 रन की विशाल बढ़त दिलाई थी। मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीज़न में यह तीसरा और घरेलू टूर्नामेंट के इतिहास में 43वां तिहरा शतक है।
वह केएल राहुल और करुण नायर के बाद रणजी में 300 रन बनाने वाले कर्नाटक के तीसरे खिलाड़ी बन गए थे। जैसे ही अग्रवाल (Mayank Agarwal) अपने तीन सौ रनों के आंकड़े पर पहुंचे, आठ बार के चैंपियन कर्नाटक ने महाराष्ट्र को पहली पारी में 245 रनों पर आउट करने के बाद 383 रनों की बढ़त के साथ 628/5 पर पारी घोषित कर दी।
मयंक ने की थी छक्कों और चौकों की बारिश
इस पारी में 46 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की इस पारी ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में एक प्रमुख बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया। इस पारी के बाद, उन्हें (Mayank Agarwal) भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिली।
मयंक अग्रवाल का करियर
मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट में पदार्पण किया। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट के बाद भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद, उन्हें राष्ट्रीय टीम में वापस नहीं बुलाया गया। उन्हें टीम में जगह नहीं मिलने की कई वजहें हैं।
मयंक अग्रवाल के टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने के कारण
खराब फॉर्म: मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने 2022 में टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में केवल 59 रन बनाए। हालांकि, मयंक अग्रवाल ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2024 में विजय हजारे ट्रॉफी में तीन शतक बनाए। उनके इस प्रदर्शन से उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के लिए मजबूत दावा पेश किया है।
ये भी पढें: टीम इंडिया में बुमराह का रिप्लेसमेंट बनकर आया था फल वाले का बेटा, लेकिन अब हो चुका पूरी तरह से गुमनाम