Ravi Bishnoi’s aggressive celebration after dismissing Virat Kohli: IPL 2026 का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी चुनी और पावरप्ले में ही गेंदबाजों ने फैसले को सही साबित कर दिया। हालांकि, शुरुआत में विराट कोहली काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे और लग रहा था कि उनके बल्ले से एक स्पेशल पारी देखने को मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर स्पिन के जाल में फंस गए और राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बिश्नोई की सीधी गेंद ने विराट के बल्ले और पैड के बीच से गुजरकर स्टंप्स उखाड़ दिए और उनकी पारी समाप्त हो गई। कोहली आउट होने के बाद बेहद निराश दिखे लेकिन बिश्नोई का सेलिब्रेशन उतना ही जबरदस्त रहा, जिसका वीडियो भी चर्चा में है।
Virat Kohli का विकेट लेने पर रवि बिश्नोई का सेलिब्रेशन वायरल

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे मुकाबले में पहले बारिश का खलल देखने को मिला। इस वजह से पिच पर बारिश की वजह से नमी थी, जिसका फायदा RR के स्पिनर्स को मिला। विराट कोहली (Virat Kohli) शुरुआत में आक्रामक नजर आए और मात्र 16 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। लेकिन पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद ने कोहली को पूरी तरह चकमा दे दिया। विराट बड़े शॉट के प्रयास में थे, लेकिन गेंद ने बल्ले को मात दी और मिडिल स्टंप पर लगी।
जैसे ही स्टंप्स बिखरे, विराट कोहली (Virat Kohli) का चेहरा उतर गया। उन्होंने पिच की ओर देखा और निराशा जताते हुए वापस पवेलियन लौट गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि आउट होने के बाद कोहली खुद से काफी निराश नजर आए। वहीं रवि बिश्नोई ने पहले पीछे मुड़कर हवा में दोनों हाथ उठाए और फिर आगे की तरफ देखते हुए आक्रामक अंदाज दिखाया और जोर से हुंकार भरी। इसके बाद, अपने साथियों की तरफ गए और इस बड़े विकेट का जश्न मनाया।
आप भी देखें वीडियो:
Ravi Bishnoi gets the big man pic.twitter.com/XUxogzlngN
— Nickk Knight (@KnightNick34590) April 10, 2026
पहले मैच में बड़ी पारी के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) नहीं रहे हैं सफल
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के पहले मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खूब चला था। कोहली ने 38 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अपनी टीम की 202 का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने में मदद की थी। हालांकि, इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए थे और अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए थे। कुछ ऐसा ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का यह भी कहना है कि पहले वाले विराट कोहली ही ठीक थे, जो शुरू में थोड़ा समय लेते थे लेकिन फिर बड़ी पारी खेलते थे। मौजूदा समय में कोहली शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपना लेते हैं, जिसके कारण जोखिम भी ज्यादा होता है। शायद यही कारण है कि 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने के बावजूद कोहली ने बिश्नोई के खिलाफ बड़े शॉट का चांस लिया और आउट हो गए।
RCB ने लगातार विकेटों के बावजूद 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया
राजस्थान रॉयल्स की शानदार गेंदबाजी के आगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज जूझते नजर आए और यही कारण था कि एक समय स्कोर 125 पर 7 विकेट था। हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार एक छोर संभाले हुए थे और उन्होंने 63 रनों की पारी खेली। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने भी नाबाद 29 रन बनाए। इस तरह RCB 20 ओवर में 201/8 का स्कोर बनाने में सफल रही। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
FAQs
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में जारी मैच में विराट कोहली ने कितने रन बनाए?
IPL में विराट कोहली को रवि बिश्नोई कितनी बार आउट कर चुके हैं?
यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH: हैदराबाद की हार या पंजाब का पतन, जानें कौन मारेगा बाजी, कैसी होगा पिच और क्या रहेगा मौसम का हाल