Ravichandran Ashwin top 4 teams IPL 2026 : IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के साथ ही नए सीज़न को लेकर चर्चाओं का दौर तेज़ हो गया है। अबू धाबी में हुए इस ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड को अंतिम रूप दे दिया है और फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि आने वाले सीज़न में कौन-सी टीमें सबसे मज़बूत नज़र आ रही हैं।
इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक बोल्ड भविष्यवाणी करते हुए IPL 2026 की अपनी टॉप-4 प्लेऑफ टीमों का चयन किया है। अश्विन की भविष्यवाणी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी सफल टीमों को अपनी सूची से बाहर रखा है।
मुंबई इंडियंस: Ravichandran Ashwin की पहली पसंद

अश्विन (Ravichandran Ashwin) की पहली पसंद मुंबई इंडियंस रही। उनके अनुसार MI की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत कोर है, जिसे फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन और ट्रेड्स के ज़रिये बनाए रखा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम पहले से ही संतुलित नज़र आ रही थी और मिनी ऑक्शन में किए गए स्मार्ट फैसलों ने उसे और मज़बूत बना दिया।
क्विंटन डी कॉक को सिर्फ 1 करोड़ रुपये में वापस लाना अश्विन को एक मास्टरस्ट्रोक लगा। उनका मानना है कि सीमित पर्स के बावजूद मुंबई इंडियंस ने ऐसे फैसले किए, जिससे टीम एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: टाइटल डिफेंडर पर भरोसा
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपनी दूसरी पसंद के तौर पर चुना है। RCB ने न सिर्फ अपने अहम खिलाड़ियों को रिटेन किया बल्कि नीलामी में भी जरूरत के हिसाब से सटीक खरीदारी की। अश्विन का मानना है कि RCB की सफलता काफी हद तक उनके गेंदबाज़ी आक्रमण पर निर्भर करेगी। खासतौर पर जोश हेज़लवुड और यश दयाल की भूमिका अहम होगी। अगर ये दोनों गेंदबाज़ लय में रहते हैं, तो RCB के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान हो जाएगा।
पंजाब किंग्स: प्लेऑफ की मजबूत दावेदार
पंजाब किंग्स को लेकर अश्विन की राय काफी सकारात्मक है। 2025 की रनर-अप टीम को उन्होंने IPL 2026 के प्लेऑफ का मजबूत दावेदार माना है। अश्विन का मानना है कि PBKS ने अपने कोर खिलाड़ियों को बनाए रखा और साथ ही कुछ अहम जोड़ किए हैं, जिससे टीम का संतुलन बेहतर हुआ है। कूपर कॉनोली और बेन ड्वार्शियस जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से पंजाब की गहराई बढ़ी है। अश्विन को लगता है कि निरंतरता इस बार पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
राजस्थान रॉयल्स: संतुलित टीम, बड़ा दावा
राजस्थान रॉयल्स को अश्विन ने अपनी चौथी प्लेऑफ टीम के तौर पर चुना है। उनके अनुसार RR इस समय एक “बहुत अच्छी टीम” के रूप में उभर चुकी है। रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे अनुभवी ऑलराउंडरों की मौजूदगी से टीम को बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में मजबूती मिली है। अश्विन को विश्वास है कि सही टीम संयोजन और संतुलन के दम पर राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में प्लेऑफ तक का सफर तय कर सकती है।
ये भी पढ़े : टीम इंडिया के अगले धोनी की तलाश हुई पूरी, IPL में तूफ़ान लाकर अब सीधे देश के लिए करेगा डेब्यू