Ravichandran Ashwin : आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। लंबे समय तक अपनी शानदार गेंदबाजी और क्रिकेटिंग दिमाग से मैच का रुख बदलने वाले अश्विन अब एक नए अवतार में आईपीएल से जुड़ने जा रहे हैं।
जहां प्रशंसक उन्हें मैदान पर गेंद से कमाल करते देखने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अब वह कमेंट्री बॉक्स से अपने अनुभव और रणनीति का जादू बिखेरेंगे। सीजन शुरू होने से ठीक पहले आया यह बदलाव आईपीएल 2026 को और भी दिलचस्प बना देता है।
कमेंट्री बॉक्स में Ravichandran Ashwin की नई पारी की शुरुआत

अगस्त 2025 में आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अब रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने टूर्नामेंट में वापसी तो की है, लेकिन एक अलग भूमिका में। वह इस बार खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि कमेंटेटर के तौर पर नजर आएंगे।
उनकी गहरी क्रिकेट समझ और मैच को पढ़ने की क्षमता उन्हें कमेंट्री पैनल का एक खास चेहरा बनाती है। जियोहॉटस्टार पर हिंदी कमेंट्री टीम में उनकी मौजूदगी से दर्शकों को मैच के दौरान रणनीतिक और तकनीकी पहलुओं की बेहतर जानकारी मिलने की उम्मीद है।
शानदार IPL करियर का रहा सुनहरा सफर
रविचंद्रन अश्विन का आईपीएल करियर बेहद सफल और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी और लंबे समय तक इस टीम का अहम हिस्सा रहे। अपने करियर में उन्होंने कुल 221 मैच खेले और 187 विकेट अपने नाम किए, जो उन्हें लीग के सबसे सफल स्पिनरों में शामिल करता है।
2010 और 2011 में चेन्नई की खिताबी जीत में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। इसके अलावा उन्होंने पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया।
संन्यास के पीछे की वजह और बड़ा फैसला
38 साल की उम्र में अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला लिया, जिसकी मुख्य वजह क्रिकेट की लगातार बढ़ती शारीरिक मांगें थीं। तीन महीने तक चलने वाला टूर्नामेंट, लगातार यात्रा और फिटनेस का दबाव उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता जा रहा था।
इससे पहले वह दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके थे। हालांकि उन्होंने क्रिकेट से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई, बल्कि अब वह खेल को एक नए नजरिए से देखने और समझाने की भूमिका निभा रहे हैं।
160+ voices. 12 languages. 1 epic STARCAST! 🎙️
Voices that will bring TATA IPL 2026’s Bindaas energy to your screens! 😍#TATAIPL 2026 👉 Starts SAT, 28th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/YOCQS1Qwcy
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 27, 2026
आईपीएल 2026 में क्या होगा खास
आईपीएल 2026 की शुरुआत एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से होगी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। इस बार टूर्नामेंट का प्रसारण 12 अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा, जिससे इसकी पहुंच पहले से कहीं अधिक बढ़ जाएगी।
वहीं, रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) जैसे अनुभवी खिलाड़ी के कमेंट्री पैनल में शामिल होने से दर्शकों को मैच के दौरान गहराई से विश्लेषण सुनने का मौका मिलेगा, जो इस सीजन को और भी रोमांचक बना देगा।
ये भी पढ़े : किसके सिर सजेगी पर्पल कैप? 8 क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा, हर किसी ने चुना अलग-अलग गेंदबाज
FAQS
आर, अश्विन की आईपीएल 2026 में वापसी किस भूमिका में होने वाली है ?
आईपीएल में अश्विन का डेब्यू कब और किस टीम के लिए हुआ था ?