Ravindra Jadeja New Celebration: आईपीएल 2026 के सीजन से पहले सबसे बड़ा ट्रेड चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच देखने को मिला। CSK ने संजू सैमसन के बदले में अपनी टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान के साथ ट्रेड कर दिया। चेन्नई की फ्रेंचाइजी का जडेजा को जाने देना काफी हैरानी भरा फैसला था, क्योंकि वह कई सीजन से अहम खिलाड़ी बने हुए थे।
ऐसे में जब आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर हुई तो सभी की नजर इस बात पर थी कि संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का प्रदर्शन कैसा रहेगा। संजू तो बल्ले से फ्लॉप रहे, लेकिन जड्डू हिट साबित हुए। उन्होंने दो अहम विकेट चटकाए। इस दौरान जडेजा का नया सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बन गया।
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का ‘गन सेलिब्रेशन’ बना चर्चा का विषय

चेन्नई सुपर किंग्स की पावरप्ले में ही हालत खराब हो गई थी और इसके बाद, आठवें ओवर में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को गेंदबाजी के लिए लाया गया। जड्डू ने आते ही दूसरी गेंद पर सरफराज खान को अपना शिकार बनाया, जो स्वीप मारने के प्रयास में एलबीडबल्यू आउट हुए। इसके बाद, बल्लेबाजी के लिए आए शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ़ कर दिए और अपने पूर्व साथी पर दबाव बनाना चाहा।
हालांकि, रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और वाइड लाइन पर फुल लेंथ गेंद डाली। दुबे ने बड़े शॉट का प्रयास किया लेकिन सही से संपर्क नहीं हुआ और लॉन्ग-ऑफ के फील्डर ने आसान सा कैच लपक लिया। दुबे का विकेट मिलते ही जडेजा ने ‘गन सेलिब्रेशन’ किया, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले कभी जड्डू को इस तरह का सेलिब्रेशन करते नहीं देखा गया था।
आप भी देखें वीडियो:
A special return in Pink for Ravindra Jadeja 🩷
🎥 Two quick wickets in his very first over back for the Royals 🔥
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @rajasthanroyals | @imjadeja pic.twitter.com/leq4EyMRha
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने तीन ओवर की गेंदबाजी में 18 रन दिए और दो विकेट लिए। उनकी कुछ गेंदें काफी ज्यादा टर्न हुई और ऐसा लग रहा था कि जड्डू गेंद के साथ लंबे समय बाद, सर्वश्रेष्ठ लय में नजर आ रहे हैं।
IPL 2026 के लिए रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का नया हेयर स्टाइल
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आईपीएल के नए सीजन में अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए मैदान में उतरने से पहले अपना हेयर स्टाइल भी बदल लिया, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जड्डू काफी समय से बड़े बालों वाला लुक रखे हुए थे लेकिन अब उन्होंने अपने छोटे बालों वाला लुक अपना लिया है। CSK के खिलाफ मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर जडेजा के नए लुक की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उनके साथ जोफ्रा आर्चर भी नजर आ रहे हैं।
Pehchaana kaun? 😎💗 pic.twitter.com/eF2kXCMELk
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2026
सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा को लेकर आए रिएक्शंस पर एक नजर
Ravindra Jadeja to CSK team😂#CSKvsRR pic.twitter.com/QYeCB2QIRW
— Abhishek Rai (@_Abhi07rai_) March 30, 2026
Ravindra jadeja on mission #CSKvsRR pic.twitter.com/xLqq4AReh6
— NiK (@Oye_Nik) March 30, 2026
“Ravindra Jadeja” Is the real dhurandhar and team mahi missed him #cskvsrr
— priyanshu pandey (@ppAmethi) March 30, 2026
RAVINDRA JADEJA SARFARAZ & DUBE IN THE SINGLE OVER 🔥#ravindrajadeja #CSKvsRR #jaddu #ipl2026 pic.twitter.com/wyurAOvPyi
— Thefourthcric ❤️ (@thefourthcric) March 30, 2026
Sir jadeja 🚀🔥#RRvsCSK pic.twitter.com/E4OYszkVZZ
— Sir Ravindra Jadeja 👑 (@VijaysinhZ80455) March 30, 2026
THAT RAVINDRA JADEJA CELEBRATION 😂💗 #ipl #csk #bcci
— ! (@Satishpratap14) March 30, 2026