RCB: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अपने ख़िताब की रक्षा करने की हुंकार भर दी है। मौजूदा सीजन में आरसीबी ने अभी तक चार मैचों में तीन धमाकेदार जीत दर्ज की हैं। रविवार, 12 अप्रैल को एक हाई स्कोरिंग मैच में बेंगलुरु की टीम ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में 18 रनों से हराया।
इस मैच के बाद, आईपीएल 2026 को लेकर खास आंकड़ा सामने आया है, जो व्यूअरशिप को लेकर है। हर बार की तरह ही काफी बड़ी मात्रा में फैंस मुकाबलों का मजा ले रहे हैं लेकिन व्यूअरशिप के मामले में में जारी सीजन के जो टॉप 4 मैच हैं, वे सभी RCB के हैं।
RCB के मैचों को मिल रही जमकर व्यूअरशिप

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हमेशा से ही लोकप्रियता के मामले में काफी आगे माना जाता रहा है। बेंगलुरु की टीम ने जब 17 सीजन तक एक भी बार ख़िताब नहीं जीता था, तब भी मैदान और सोशल मीडिया पर टीम को फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिलता था। वहीं, 18वें सीजन में RCB ने अपना पहला आईपीएल टाइटल जीता था और इसके बाद से तो उसकी लोकप्रियता में इजाफा ही हुआ है। मौजूदा सीजन में भी उसका प्रदर्शन काफी दमदार नजर आ रहा है और कई दिग्गजों ने एक बार फिर से रजत पाटीदार की टीम को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार बताया है।
अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन में चार ही मैच खेले हैं और इन सभी ने व्यूअरशिप के मामले में कमाल के आंकड़े दर्ज किए हैं। टूर्नामेंट के आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार के आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मुकाबलों के आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें टॉप में RCB के ही चारों मैच शामिल हैं।
जियोहॉटस्टार पर व्यूअरशिप के मामले में RCB का बोलबाला
सोशल मीडिया पर आईपीएल 2026 के टॉप व्यूअरशिप मैचों के आंकड़ों को लेकर काफी सारे ट्वीट देखने को मिल रहे हैं। इनके मुताबिक, RCB के मुकाबलों को ही अभी तक सबसे ज्यादा देखा गया है। सबसे ज्यादा व्यूअरशिप सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मार्च को खेले गए मुकाबले के दौरान मिली, जिसके व्यूज 434 मिलियन बताए जा रहे हैं। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने काफी जोरदार प्रदर्शन किया था और 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
इसके बाद, दूसरे स्थान पर RCB vs RR मैच है, जो 10 अप्रैल को गुवाहाटी में खेला गया था। इस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद 413 मिलियन व्यूज आए। तीसरे स्थान पर कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला रहा। इस मैच में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने तबाही मचाने का काम किया और जमकर चौके-छक्के लगाए। व्यूअरशिप के मामले में RCB vs MI मैच ने 406 मिलियन व्यूज हासिल किए।
चौथे स्थान पर RCB vs CSK मुकाबला है, जो 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच के व्यूज की संख्या 351 मिलियन रही। नतीजे की बात करें तो इसमें बेंगलुरु ने 43 रनों से जोरदार जीत हासिल की थी।
🚨 MOST WATCHED MATCHES ON JioHotstar – IPL 2026 🚨
RCB vs SRH – 434M 👀
RCB vs RR – 413M 🔥
RCB vs MI – 406M ⚡
RCB vs CSK – 361M 🏏RCB = TRP MACHINE ❤️🔥#RCB #IPL2026 #RCBVSMI pic.twitter.com/tG4r6zGNmF
— 💥 Just Cricket 💥 (@Just_Cricket47) April 13, 2026
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में RCB का हाल
मुंबई इंडियंस को हराने के बाद आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। RCB ने अभी तक चार मैचों में तीन जीत दर्ज की हैं और एक हार का भी सामना किया है। इस तरह उसके खाते में 6 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.148 का है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही बेंगलुरु की टीम पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा लेगी।
FAQs
IPL 2026 में अभी तक किस मुकाबले को सबसे ज्यादा व्यूअरशिप मिली है?
अभी तक IPL 2026 में RCB के कितने मैचों ने व्यूअरशिप के मामले में 400 मिलियन का आंकड़ा पार किया है?
यह भी पढ़ें: RCB के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा चोटिल, मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, इतने मैचों तक रहेंगे बाहर