Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB ने प्लेइंग-11 के लिए तय कर लिए अपने 4 विदेशी खिलाड़ी, पूरा IPL 2026 खेलेंगे सिर्फ यही प्लेयर

RCB ने प्लेइंग-11 के लिए तय कर लिए अपने 4 विदेशी खिलाड़ी, पूरा IPL 2026 खेलेंगे सिर्फ यही प्लेयर

RCB’s 4 Overseas Players: IPL 2026 का आगाज मार्च के अंत में होना है। आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में ऐलान किया था कि इस बार का सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाल मचाया था और पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस बार आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी।

RCB ने अपने पिछले स्क्वाड की तुलना में ज्यादा बदलाव नहीं किए और ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। इस बार वेंकटेश अय्यर के रूप में बेंगलुरु की टीम में शानदार भारतीय ऑलराउंडर की एंट्री भी हुई है। हालांकि, आरसीबी को ज्यादा माथापच्ची अपने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर हो सकती है, क्योंकि उनके पास कई अच्छे विकल्प हैं। ऐसे में हम आपको उन 4 विदेशी प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरे सीजन प्लेइंग 11 में नजर आ सकते हैं।

इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को RCB पूरे सीजन दे सकती है मौका

1. फिल साल्ट

RCB ने प्लेइंग-11 के लिए तय कर लिए अपने 4 विदेशी खिलाड़ी, पूरा IPL 2026 खेलेंगे सिर्फ यही प्लेयर

इस लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड के विकेटकीपर फिल साल्ट का है, जो टी20 क्रिकेट में बतौर ओपनर अपनी धाक जमा चुके हैं। साल्ट ने पिछले सीजन आरसीबी में एंट्री की थी और टीम के लिए विराट कोहली के बाद, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। साल्ट ने 13 पारियों में 33.58 की औसत और 175.98 की स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थीं। विराट के साथ साल्ट की ओपनिंग जोड़ी काफी सफल रही थी। इसी वजह से RCB एक बार फिर से इंग्लिश खिलाड़ी पर भरोसा जता सकती है।

2. टिम डेविड

टी20 वर्ल्ड कप के हालिया संस्करण में टिम डेविड उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन आईपीएल 2026 में RCB को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी। डेविड ने पिछले सीजन बेंगलुरु की टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था और कई कमाल की पारियां खेली थी। अंतिम ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया था। डेविड ने 9 पारियों में 187 रन बनाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 185.14 का रहा था। ऐसे में बतौर फिनिशर उन्हें पूरे सीजन बरकरार रखा जा सकता है।

3. रोमारियो शेफर्ड

इस लिस्ट में तीसरा नाम वेस्टइंडीज के पेस ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड का है, जिन्होंने पिछले सीजन ही RCB के लिए डेब्यू किया था और धमाकेदार प्रदर्शन भी करने में कामयाब रहे थे। शेफर्ड ने कई मैचों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बेंगलुरु की पारी को अच्छे से फिनिश किया था। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने जरूरत पड़ने पर विकेट निकाले थे। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में 291.66 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में अपने नाम 6 विकेट झटके थे। उनके पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस सीजन भी बेंगलुरु की टीम उन्हें पूरे सीजन प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाए रख सकती है।

4. जोश हेजलवुड

RCB की प्लेइंग 11 में विदेशी खिलाड़ी के रूप में चौथा नाम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का है, जो टीम की गेंदबाजी के सबसे अहम सदस्य होंगे। हेजलवुड ने पिछले सीजन 12 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे और उनका इकोनॉमी रेट 8.77 का था। इस तरह उन्होंने विकेट चटकाने के साथ-साथ रन खर्च करने में भी कंजूसी दिखाई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से हेजलवुड की फिटनेस पर सवालिया निशान रहा है लेकिन अगर वह फिट रहते हैं तो फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सभी मैचों में खेलते नजर आ सकते हैं।

FAQs

IPL 2026 में RCB का कप्तान कौन है?
रजत पाटीदार
कौन से 4 विदेशी खिलाड़ी IPL 2026 में RCB के लिए सभी मैचों में नजर आ सकते हैं?
फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जोश हेजलवुड

यह भी पढ़ें: ‘आपका सपना…’ वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर रोए Rinku Singh, पिता को याद कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!