RCB
RCB

RCB: IPL 2024 के समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें IPL 2025 के ऊपर जमीं हुई हैं और सभी टीमें भी अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि, कई टीमें IPL 2025 के पहले अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव करते हुए दिखाई दे सकती हैं। इन्हीं टीमों में से एक RCB भी IPL 2025 से पहले अपने स्क्वाड में बदलाव करने के बारे में विचार कर सकती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, RCB की टीम IPL 2025 की मेगा नीलामी से पहले अपने 3 खिलाड़ियों को छोड़कर सभी को बाहर करने के बारे में विचार कर सकती है।

Advertisment
Advertisment

इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है RCB

RCB ने फाफ-पाटीदार को किया रिलीज! मैक्सवेल-कोहली सहित ये 3 खिलाड़ी होंगे रिटेन 1

जब से IPL 2024 समाप्त हुआ है तभी से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी के साथ फैलाई जा रही है कि, RCB की मैनेजमेंट आगामी सत्र से पहले अपने 3 प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन करणे के बारे में विचार कर सकती है। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया जा रहा है कि, IPL 2025 से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली (Virat Kohli) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को रिटेन करते हुए दिखाई दे सकती है। ग्लेन मैक्सवेल भले ही इस सत्र में असफल हुए हैं लेकिन ये भविष्य में कप्तानी के दावेदार हैं।

फाफ डु प्लेसिस- पाटीदार हो सकते हैं रिलीज

IPL 2025 से पहले RCB की मैनेजमेंट अपने टीम के कई बेहतरीन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो IPL 2025 से पहले बैंगलुरु की मैनेजमेंट अपने टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। हालांकि इन दोनों ही खिलाड़ियों का इस सत्र प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन रहा है। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ही IPL 2025 से पहले RCB की मैनेजमेंट अपनी टीम से सभी भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बारे में विचार कर सकती है।

कुछ इस प्रकार रहा है टीम का प्रदर्शन

अगर बात करें आईपीएल के इस सत्र में RCB के प्रदर्शन की तो टीम का प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन रहा है। इस टीम ने इस मर्तबा प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई किया है। RCB की टीम इस सीजन शुरुआती 8 मैचों में महज 1 मैच ही जीत पाई थी लेकिन बेहतरीन रन रेट के आधार पर इस टीम ने प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है मगर एलिमनेटर मुकाबले में हारकर टीम बाहर हो गई थी।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – IPL 2025 से पहले संजीव गोयनका ने केएल राहुल से छिनी LSG की कप्तानी! अब ये दिग्गज होगा लखनऊ टीम का नया कप्तान

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...