RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का शुभारंभ 28 मार्च से होने जा रहा है और पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो गलत कारणों से पिछले कई महीनों से चर्चा का कारण रहा। अब यहां पर कई महीनों बाद एक बार फिर से क्रिकेट की वापसी हो रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मुकबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिहाज से काफी अहम और भावुक कर देने वाला है। इसके पीछे बड़ी वजह है। वहीं, इस खास वजह के कारण ही RCB ने फैसला लिया है कि SRH के खिलाफ उसके खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे।
SRH के खिलाफ RCB के खिलाड़ी खास वजह से बांह पर पहनेंगे काली पट्टी

दरअसल, पिछले साल 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताबी जीत के सेलिब्रेशन के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी और इसमें 11 लोगों ने जान गंवा दी थी, जिसमें एक फैन की उम्र 14 साल थी। इन सभी को ट्रिब्यूट देने के लिए ही अपने पहले घरेलू मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ RCB के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरेंगे। इसकी जानकारी खुद बेंगलुरु की टीम ने एक बयान जारी कर दी।
RCB ने बयान में कहा,
“रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उन ग्यारह सदस्यों को श्रद्धांजलि देंगे, जिन्होंने 4 जून को दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने जीवन का नुकसान उठाया। सम्मान के प्रतीक के रूप में, खिलाड़ी वार्म-अप के दौरान नंबर 11 वाली प्रैक्टिस जर्सी पहनेंगे, और मैच के दौरान काले आर्मबैन्ड पहनेंगे।”
🚨RCB PLAYERS WEAR BLACK ARMBANDS IN TODAY’S MATCH VS SRH
The defending champs begin their journey with a heavy heart. 🧵👇 pic.twitter.com/Y2X8d5OABu
— GAURAV (@crazyGaurav_) March 28, 2026
चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीट को हमेशा के लिए रखा जाएगा खाली
हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर फैसला लिया था कि भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को ट्रिब्यूट के तौर पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीट को हमेशा के लिए खाली रखा जाएगा। हालांकि, तब यह जानकारी नहीं मिली थी कि किस स्टैंड की सीट को चुना जाएगा।
27 मार्च को RCB ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि पी1 स्टैंड में 11 सीटें स्थायी रूप से खाली छोड़ने का निर्णय लिया गया है। यह उनकी स्मृति और टीम के साथ उनके अटूट बंधन को एक मौन श्रद्धांजलि है। एक बार आरसीबी का सदस्य, हमेशा आरसीबी का सदस्य, और यह बात हमारे फैंस पर भी लागू होती है।
Forever in our hearts ❤️🩹
As a mark of respect to the 11 members of our RCB family we lost on June 4th, we have decided to permanently leave 11 seats in P1 stand unoccupied, going forward. 💐
This stands as a quiet tribute to their memory and the unwavering bond they shared… pic.twitter.com/FtPCQGPdzU
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 27, 2026
SRH के खिलाफ मुकाबले में RCB को नहीं मिलेगा जोश हेजलवुड का साथ
आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने प्रीमियम तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का साथ नहीं मिलेगा, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं है। हेजलवुड सीजन के आगाज से पहले ही भारत आकर RCB से जुड़ गए हैं लेकिन अभी उनका पहले दो या तीन मैचों में खेलना मुश्किल ही है। इसी वजह से हैदराबाद के खिलाफ हेजलवुड नहीं खेलेंगे, इसकी पुष्टि खुद टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने की।
RCB के पास हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के लिए ज्यादा विदेशी विकल्प मौजूद नहीं हैं, क्योंकि नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से NOC न मिलने के कारण स्क्वाड को ज्वाइन नहीं किया है। ऐसे में विदेशी पेसर के रूप में बेंगलुरु के पास सिर्फ जैकब डफी ही बचते हैं। अब देखना होगा कि कप्तान रजत पाटीदार किस कॉम्बिनेशन के साथ सीजन के पहले मैच में उतरते हैं।
FAQs
IPL 2026 में RCB और SRH का मुकाबला कब है?
RCB के खिलाड़ी भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 फैंस की याद में क्या खास काम करेंगे?
यह भी पढ़ें: PCB को छोड़ BCCI की टीम में शामिल हुआ बांग्लादेश, अब भारत के इस हुक्म को दी हरी झंडी