RCB likely Playing XI Against RR: आईपीएल का ख़िताब 17 साल बाद जीतने में कामयाबी हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 2026 के सीजन में अपने टाइटल को बचाने का दबाव है। इस चुनौती के लिए आरसीबी ने भी हुंकार भर दी है और पूरी तरह से डिफेंडिंग चैंपियन वाला प्रदर्शन किया है। बेंगलुरु की टीम ने अपने पहले दोनों मैचों में जबरदस्त तरीके से SRH और CSK जैसी आईपीएल विजेता टीमों को हराया है।
अब RCB की टक्कर अपने तीसरे मैच में एक और चैंपियन टीम से होने वाली है, जिसने आईपीएल के पहले सीजन का ख़िताब अपने नाम किया था। यहां पर किसकी बात हो रही है, काफी लोग समझ गए होंगे। हालांकि, जिन्हें ही समझ आया, उन्हें बता दें कि यहां पर राजस्थान रॉयल्स की बात हो रही है।
जीत की हैट्रिक लगा चुकी राजस्थान से RCB की टक्कर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के काफी धमाकेदार होने की उम्मीद है, क्योंकि आईपीएल 2026 में दोनों ही टीमों ने अभी तक हार का सामना नहीं किया और अपने विरोधियों को रौंदने का काम किया है। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और CSK, GT व MI को हरा चुकी है। इसमें से चेन्नई और मुंबई के खिलाफ आरआर को गुवाहाटी में ही जीत मिली थी।
ऐसे में अब उसकी नजर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराने पर होगी। हालांकि, RCB को हराना आसान काम नहीं है, क्योंकि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में रजत पाटीदार की टीम मजबूत नजर आ रही है। वहीं, जोश हेजलवुड की भी वापसी देखने को मिल सकती है, जो कुछ समय से नेट्स में लंबे स्पेल डाल रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोश हेजलवुड के खेलने की संभावना
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 की शुरुआत के पहले ही RCB के खेमे से जुड़ गए थे। हालांकि, यह पहले ही से ही तय था कि उनका शुरूआती कुछ मुकाबलों में खेलना तय नहीं है, क्योंकि वह पिछले साल एशेज से पहले इंजरी का शिकार हो गए थे और तब से अपनी चोट की रिकवरी में लगे हुए हैं। हेजलवुड ने कई महीनों से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। लेकिन नेट्स में धीरे-धीरे गेंदबाजी शुरू की और कुछ दिनों पहले लगभग घंटे भर उनके गेंदबाजी करने की खबर आई थी।
ऐसे में माना जा रहा है कि जोश हेजलवुड अब फिट हो गए हैं और गुवाहाटी की मददगार पिच पर अपना जलवा दिखाने उतर सकते हैं। हालांकि, अब सवाल यह है कि अगर हेजलवुड को RCB प्लेइंग 11 में लाती है तो बाहर किसे बिठाया जाएगा, क्योंकि बेंगलुरु के विदेशी खिलाड़ी काफी अच्छा कर रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कि कौन से विदेशी का पत्ता कट सकता है।
इन दो विदेशी में से किसी एक को हेजलवुड की वापसी पर RCB कर सकती है ड्रॉप
RCB ने पहले दो मैचों में चार विदेशी खिलाड़ी – फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जैकब डफी को खिलाया। बल्लेबाजी में साल्ट और डेविड अहम कड़ी हैं और उन्हें ड्रॉप करने के बारे में बेंगलुरु की टीम सोच भी नहीं सकती है। ऐसे में शेफर्ड या डफी में से किसी पर चांस लिया जा सकता है।
शेफर्ड की बल्लेबाजी कम ही आती है और गेंदबाजी में उनकी उतनी जरूरत नहीं पड़ती है। इसी वजह से उनकी जगह हेजलवुड को वापस लाया जा सकता है। इससे डफी भी प्लेइंग 11 का हिस्सा बने रहेंगे। लेकिन अगर शेफर्ड को बरकरार रखा जाता है तो फिर डफी को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि हमारे हिसाब से हेजलवुड को कीवी पेसर की जगह ही लाया जा सकता है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए RCB की संभावित प्लेइंग 11
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, अभिनन्दन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडीक्कल
FAQs
RR vs RCB मुकाबला कब खेला जाना है?
जोश हेजलवुड को RCB प्लेइंग 11 में किसकी जगह शामिल कर सकती है?
यह भी पढ़ें: मैदान पर जीत, लेकिन बाहर मिली सजा! जानें Shubman Gill के साथ क्या बुरा हुआ?