RCB: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है लेकिन इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल की उपलब्धता पर संशय बना हुआ था, क्योंकि उनके ऊपर रेप का केस चल रहा है। यश ने लगभग पिछले एक साल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है और लगातार चर्चा हो रही थी कि वह आरसीबी के लिए खेलते नजर आएंगे या नहीं।
इसको लेकर अब पूरी तस्वीर साफ़ हो गई है। RCB की तरफ से बताया गया है कि IPL 2026 में यश दयाल नहीं खेलेंगे लेकिन वह कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा रहेंगे। यानी बेंगलुरु की टीम ने रेप के केस के बावजूद यश को रिलीज नहीं किया है, लेकिन वह सीजन में खेलते नहीं नजर आएंगे।
IPL 2026 का हिस्सा नहीं होंगे यश दयाल

पिछले आईपीएल सीजन RCB की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज यश दयाल पर बलात्कार की कई शिकायतों के बीच, जुलाई 2025 में जयपुर पुलिस ने दयाल के खिलाफ एक नाबालिग से कथित बलात्कार का मामला दर्ज किया था। यह घटनाक्रम गाजियाबाद की एक महिला की शिकायत के बाद दयाल पर बलात्कार का मामला दर्ज होने के कुछ ही हफ्तों बाद सामने आया।
जयपुर के संबंधित पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के अनुसार, शिकायतकर्ता 19 वर्षीय क्रिकेटर बनने की इच्छुक थी, जो दो साल पहले दयाल के संपर्क में आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि दयाल ने कथित तौर पर उसके क्रिकेट करियर में मदद करने का वादा किया था। दयाल ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
ऐसे में इन आरोपों के बीच जब RCB ने यश दयाल को रिटेन किया था तो काफी सवाल भी उठे थे। बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी के कई फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जताई थी। हालांकि, अब साफ़ हो गया है कि आईपीएल 2026 में यश नहीं खेलेंगे।
RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ने दी यश दयाल के IPL 2026 से बाहर होने की जानकारी
मंगलवार को रिपोर्टर्स से बात करते हुए, RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने बताया कि आगामी सीजन के लिए यश दयाल टीम को नहीं ज्वाइन करेंगे। इस समय वह निजी मामलों में उलझे हुए हैं। हालांकि, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट से नहीं हटाया जाएगा। बता दें कि फ्रेंचाइजी ने यश को 5 करोड़ में रिटेन किया था।
बोबाट ने कहा,
“यश दयाल इस सीजन में आरसीबी का हिस्सा नहीं होंगे। वह निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट अभी भी लागू है। यह निर्णय उनके हित में लिया गया है। हम उनसे नियमित रूप से संपर्क में हैं। मैंने आज भी उनसे बात की थी, लेकिन यह निर्णय लिया गया है कि इस समय उनका हमारे साथ जुड़ना न तो उनके हित में है और न ही फ्रेंचाइजी के हित में। उन्हें हमारा समर्थन प्राप्त है, उनका अनुबंध भी जारी है, और हम उनकी व्यक्तिगत परिस्थितियों के दौरान उनसे बातचीत जारी रखेंगे।”
रेप के आरोपों के बीच यश दयाल ने श्वेता पुंडीर से की शादी
यश दयाल पर भले ही रेप के मामले दर्ज हों लेकिन तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता पुंडीर से शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश ने 4 फरवरी को श्वेता से शादी की थी, जिसमें कुछ करीब लोग ही शामिल थे। शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं, श्वेता ने भी यश के साथ कुछ वीडियो शेयर किए। वहीं, हाल ही में उन्होंने हल्दी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की। इससे पुष्टि हो गई कि दोनों के शादी की खबर झूठ नहीं है।
FAQs
RCB ने IPL 2026 के लिए यश दयाल को कितने करोड़ में रिटेन किया था?
यह भी पढ़ें: RCB की घिनौनी करतूत, पहले ली 11 फैंस की जान, अब उन्हीं को दे रहे लाइफटाइम फ्री टिकट