Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs CSK, MATCH PREDICTION: 90% जीत जाएगी ये टीम, पहली इनिंग से लेकर पावरप्ले तक के स्कोर भी जानें

RCB vs CSK, MATCH PREDICTION: 90% जीत जाएगी ये टीम, पहली इनिंग से लेकर पावरप्ले तक के स्कोर भी जानें

RCB vs CSK, MATCH PREDICTION: आईपीएल 2026 का कारवां दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और 5 अप्रैल को महामुकाबला होना है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने चेन्नई सुपर किंग्स होगी। इन दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा।। पिछले कुछ समय से इनके बीच राइवलरी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसी वजह से सभी को इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री से है।

पिछले सीजन दो बार आरसीबी और सीएसके की टक्कर हुई थी और दोनों बार बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारी थी। इस बार देखना होगा कि मुकाबला किसके नाम रहता है। इस लेख में हम आपको RCB vs CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और प्रेडिक्शन संबंधी जानकरी देंगे।

RCB vs CSK मैच प्रीव्यू

RCB vs CSK, MATCH PREDICTION: 90% जीत जाएगी ये टीम, पहली इनिंग से लेकर पावरप्ले तक के स्कोर भी जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 5 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में RCB अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि CSK हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी। बेंगलुरु की टीम ने अभी तक एक ही मुकाबला खेला है, जिसमें उसने बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं चेन्नई की टीम लगातार दो मुकाबले हार चुकी है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंदिता भी मुकाबले के हाइप को बढ़ा कर रखने में अहम भूमिका निभा रही है। हालांकि, इंजरी के कारण एमएस धोनी के खेलने की संभावना नहीं है। इसी वजह से फैंस को निराशा हो सकती है।

RCB vs CSK मैच डिटेल्स 

  • मैच: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स 
  • स्टेडियम: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु 
  • तारीख: 3 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
  • लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट

RCB vs CSK, IPL में हेड टू हेड आंकड़े

  • मैच – 35
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते – 13
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते – 21
  • टाई – 0
  • बेनतीजा – 1

RCB vs CSK मैच के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, क्योंकि यहां की पिच से गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिलती है और बल्ले पर गेंद भी अच्छे से आती है। इसके अलावा छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड दोनों ही बल्लेबाजों के पक्ष में रहती हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों से सावधान रहना होगा, क्योंकि नई गेंद से स्विंग और उछाल परेशानी का सबब बन जाता है, जैसा हमने RCB vs SRH मुकाबले में देखने को मिला था। जैकब डफी ने गुड लेंथ और शॉर्ट गेंदबाजी से काफी सफलता हासिल की थी। हालांकि, शुरूआती ओवरों में ही गेंदबाजों के पास सफलता का मौका ज्यादा रहता है और उसके बाद बल्लेबाज पूरी तरह हावी हो जाते हैं।

इस मैदान पर आईपीएल के 101 मैच हुए हैं और अभी तक 43 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 54 मैचों में सफलता हासिल की है, जबकि चार का कोई नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में साफ़ है कि टॉस जीतकर बाद में बल्लेबाजी का फैसला बेहतर रहेगा।

RCB vs CSK मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर : राहुल चाहर

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर : देवदत्त पडीक्कल

RCB vs CSK मैच को लेकर प्रेडिक्शन

टॉस: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

पावरप्ले का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (60-70), चेन्नई सुपर किंग्स (50-60)

10 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (110-120), चेन्नई सुपर किंग्स (90-100)

15 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (140-150), चेन्नई सुपर किंग्स (125-135)

20 ओवर का स्कोर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (200-210), चेन्नई सुपर किंग्स (180-190)

सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ), आयुष म्हात्रे (चेन्नई सुपर किंग्स)

सबसे ज्यादा विकेट: जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ), अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स)

30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज:  विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ), आयुष म्हात्रे और सरफराज खान (चेन्नई सुपर किंग्स)

30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: फिल  साल्ट और जितेश शर्मा (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ), संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स)

2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ),अंशुल कंबोज और मैट हेनरी (चेन्नई सुपर किंग्स)

2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: सुयश शर्मा और अभिनंदन  सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ), खलील अहमद और राहुल चाहर (चेन्नई सुपर किंग्स)

विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

FAQs

RCB vs CSK मैच में किसके जीतने का प्रेडिक्शन है?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
RCB vs CSK मुकाबला किस तारीख को खेला जाना है?
5 अप्रैल

यह भी पढ़ें: SRH vs LSG LIVE Telecast: मोबाइल से टीवी तक पूरी डिटेल, जानें किस ऐप और चैनल पर देखें मुकाबला

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!