Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB की घिनौनी करतूत, पहले ली 11 फैंस की जान, अब उन्हीं को दे रहे लाइफटाइम फ्री टिकट

RCB की घिनौनी करतूत, पहले ली 11 फैंस की जान, अब उन्हीं को दे रहे लाइफटाइम फ्री टिकट

RCB to honour the Chinnaswamy stampede victims: आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली खिताबी जीत के लिए 17 साल तक इंतजार करना पड़ा, तब जाकर उन्हें पहली बार इस का टाइटल अपने नाम करने में कामयाबी मिली। पिछले सीजन में आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर टूर्नामेंट जीता था।

RCB ने अपने पहले आईपीएल टाइटल जीतने का जश्न भी जोरदार अंदाज में मनाया लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण यह जश्न मातम में तब्दील हो गया। सेलिब्रेशन के दौरान चिन्नस्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ 11 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिसमें एक 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल था। इसके कारण बेंगलुरु की टीम का जश्न शोक में बदल गया और अब फ्रेंचाइजी ने इस भगदड़ में जान गंवाने वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

चिन्नास्वामी के बाहर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को दिया RCB और KSCA देगी ट्रिब्यूट

RCB की घिनौनी करतूत, पहले ली 11 फैंस की जान, अब उन्हीं को दे रहे लाइफटाइम फ्री टिकट

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए, पिछले साल चिन्नास्वामी के बाहर हुई भगदड़ में में जिन 11 लोगों ने जान गंवाई, उन्हें ट्रिब्यूट देने का फैसला किया है। इसके तहत स्टेडियम के अंदर के एंट्रेंस की तरफ एक स्मारक तैयार किया गया है, जिसका अनावरण 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले किया जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम में 11 सीटों को हमेशा के लिए खाली रखा जाएगा। इनके लिए टिकटों की बिक्री कभी नहीं की जाएगी। ये सीटें एक प्रमुख स्टैंड में एक साथ स्थित होने की उम्मीद है, जिससे सम्मान के प्रतीक के रूप में उस क्षेत्र को घेरा जा सके।

RCB vs SRH मैच से पहले स्क्रीन पर दिखाएं जाएंगे पीड़ितों के नाम

मैच के दिन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेल शुरू होने से पहले श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। स्टेडियम के अंदर पीड़ितों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे, जिसके बाद एक मिनट का मौन रखा जाएगा। मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद के भी श्रद्धांजलि में शामिल होने की उम्मीद है।

केएससीए की योजनाओं की पुष्टि करते हुए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने टीओआई को बताया,

“इस दुखद घटना के बारे में सोचना भी दर्दनाक है। लेकिन हम प्रबंध समिति और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ स्मारक के बारे में काफी समय से चर्चा कर रहे थे और हम सभी ने मिलकर महसूस किया कि उन 11 लोगों की स्मृति को सम्मान देना महत्वपूर्ण है। हम किसी भी दर्द को फिर से नहीं जगाना चाहते; बल्कि उन्हें याद करना चाहते हैं। इसीलिए हमने उन क्रिकेट प्रशंसकों की स्मृति में एक स्मारक बनाने का फैसला किया, जिनकी जिंदगी दुखद रूप से असमय समाप्त हो गई।”

वहीं, सीट्स के बारे में प्रसाद ने ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन इसे राज्य क्रिकेट संघ और फ्रेंचाइजी का आपसी फैसला बताया। उन्होंने कहा,

“यह केएससीए और फ्रेंचाइजी के बीच एक संयुक्त निर्णय है क्योंकि वे चिन्नास्वामी स्टेडियम का अभिन्न अंग हैं।”

11 नंबर की जर्सी पहनकर ट्रेनिंग करेंगे RCB के खिलाड़ी

चिन्नास्वामी के बाहर हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों की याद में, RCB के खिलाड़ी ट्रेनिंग के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे, इसकी जानकारी टीम के सीईओ राजेश मेनन ने दी। उन्होंने कहा,

“मैच के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी पर 11 नंबर लिखा होगा। हम प्रशंसकों की याद में 11 सीटें खाली रखने पर भी विचार कर रहे हैं।”

FAQs

RCB के चैंपियन बनने के सेलिब्रेशन के दौरान चिन्नास्वामी के बाहर हुई भगदड़ में कितने लोगों ने जान गंवाई थी?
11

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह की चमक उठी किस्मत, पक्की हुई सरकारी नौकरी, अब नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!