Posted inक्रिकेट (Cricket)

अचानक बदली RCB के जैकब बेथेल की किस्मत, 2026 सीजन के चुने गए कैप्टन

अचानक बदली RCB के Jacob Bethell की किस्मत, 2026 सीजन के चुने गए कैप्टन

Jacob Bethell gets captaincy: इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। सिर्फ 22 साल की उम्र में ही बेथेल ने कुछ ऐसे कारनामे कर दिए हैं, जो इंग्लैंड के लिए अभी तक किसी ने नहीं किए थे। हाल ही में यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नजर आया था और भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में जबरदस्त शतक ठोककर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

अब जैकब बेथल (Jacob Bethell) को IPL 2026 में खेलना है। 2025 के सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में बेथेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था और फिर इस सीजन के लिए रिटेन किया। इस बीच आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले बाएं हाथ के खिलाड़ी को गुड न्यूज मिली है और उन्हें आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।

RCB के जैकब बेथेल (Jacob Bethell) को बनाया गया कप्तान

अचानक बदली RCB के Jacob Bethell की किस्मत, 2026 सीजन के चुने गए कैप्टन

काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि जैकब बेथेल (Jacob Bethell) को RCB ने आईपीएल 2026 के लिए अपना कप्तान बनाया है? तो हम बता दें कि आरसीबी की कप्तानी तो रजत पाटीदार ही करेंगे लेकिन द हंड्रेड के आगामी सीजन में बेथेल कप्तानी करते नजर आएंगे। उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स की मेंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

बर्मिंघम फीनिक्स की मेंस टीम की कमान अभी तक लियाम लिविंगस्टोन संभाल रहे थे लेकिन अब उनकी जगह जैकब बेथेल (Jacob Bethell) यह जिम्मेदारी निभाएंगे। बेथेल को द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए बर्मिंघम की टीम ने £340,000 (करीब 4.19 करोड़ रुपये) प्री-साइन किया था और अब उन्हें कप्तान बना दिया गया है। वहीं, लिविंगस्टोन लंदन स्पिरिट का हिस्सा होंगे।

बर्मिंघम फीनिक्स की मेंस टीम की कमान संभालेंगे जैकब बेथेल

जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने बर्मिंघम फीनिक्स की मेंस टीम का कप्तान बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“बर्मिंघम फीनिक्स का कप्तान नामित होने पर मुझे बेहद गर्व है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है, और यह एक ऐसा अवसर है जिसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं, खासकर पिछले साल इंग्लैंड की कप्तानी करने के अनुभव के बाद। उस जिम्मेदारी ने मुझे अपने नेतृत्व कौशल और एक टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के बारे में बहुत कुछ सिखाया।”

टीम के हेड कोच शेन बॉन्ड ने बेथेल को कप्तान बनाए जाने पर कहा,

“जैकब एक शानदार युवा लीडर हैं जिन्होंने अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता दिखाई है। पिछले वर्ष इंग्लैंड की कप्तानी करने के उनके अनुभव ने उनकी रणनीतिक सूझबूझ और संयम के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करने की क्षमता को भी प्रदर्शित किया।”

इंग्लैंड की कप्तानी भी कर चुके हैं बेथेल

जैकब बेथेल (Jacob Bethell) के लिए कप्तानी की चुनौती नई नहीं होंगी, क्योंकि वो पिछले साल इंग्लैंड की भी कमान आयरलैंड दौरे पर संभाल चुके हैं। तब उन्होंने इंग्लैंड के क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तब से उन्होंने इस सर्दी में न्यूजीलैंड और श्रीलंका में इंग्लैंड की व्हाइट बॉल सीरीज के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप में भी हैरी ब्रूक के डिप्टी यानी उप-कप्तान की भूमिका निभाई। ऐसे में इस युवा खिलाड़ी के पास लीडरशिप का अच्छा अनुभव है। अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी में बर्मिंघम फीनिक्स की मेंस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

FAQs

जैकब बेथेल को किस टूर्नामेंट के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है?
द हंड्रेड
बर्मिंघम फीनिक्स मेंस टीम के कप्तान के रूप में जैकब बेथेल ने किसे रिप्लेस किया है?
लियाम लिविंगस्टोन

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के चक्कर में इस खिलाड़ी ने छोड़ी देश की सीरीज, पैसों के लिए वतन के साथ किया खिलवाड़

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!