RCB vs CSK: आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल की शाम एक धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी। दोनों के बीच मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है और इसके लिए काफी ज्यादा हाइप है। हालांकि, इस मैच से पहले बेंगलुरु की टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है, जो एक मैच विनर खिलाड़ी से जुड़ी हुई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टीम के साथ सीजन की शुरुआत से पहले ही जुड़ गए थे लेकिन अभी तक उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान लगा हुआ है। इसी वजह से हेजलवुड पहला मुकाबला भी नहीं खेले थे और अब उनके RCB के दूसरे मैच में भी खेलने की संभावना कम ही नजर आ रही है।
CSK के खिलाफ जोश हेजलवुड का खेलना मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड काफी समय से चोट के कारण एक्शन से दूर चल रहे हैं। हेजलवुड को एशेज से पहले इंजरी हुई थी, जिसके कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गए। उम्मीद थी कि आईपीएल 2026 की शुरुआत तक हेजलवुड फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ RCB के मुकाबले में भी नहीं खेल पाए।
हालांकि, जोश हेजलवुड के गेंदबाजी शुरू कर देने के कारण CSK के खिलाफ उनके खेलने की चर्चा हो रही है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि RCB अभी जल्दबाजी के मूड में नहीं है और इसी वजह से अपने दूसरे मुकाबले से हेजलवुड को आराम दे सकती है। इसी वजह से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को खेलना मुश्किल लग रहा है।
RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी पर आया अपडेट
माना जा रहा है कि जोश हेजलवुड की वापसी RCB के तीसरे मुकाबले में हो सकती है, जिसमें उसका सामना 10 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स से होना है। अगर आरआर के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज वापसी करता है तो बेंगलुरु की टीम को फायदा मिल सकता है, क्योंकि बरसापारा स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी सहायक है।
CSK के खिलाफ राजस्थान के गेंदबाजों के कहर बरपाने का काम किया था। इसी वजह से एक बार फिर से तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिली सकता है और अगर अनुभवी हेजलवुड खेलते हैं तो रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम के हौसले बढ़ जाएंगे।
जोश हेजलवुड की कमी को जैकब डफी ने किया था पूरा
RCB के पहले मैच में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को मौका मिला था, जिन्होंने आईपीएल में पहले कभी नहीं खेला था। मिले मौके का डफी ने जबरदस्त तरीके से फायदा उठाया और अपने चार ओवर के स्पेल में तीन विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के प्रमुख चेहरों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डफी ने ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी को आउट किया था। उन्होंने अपने स्पेल में सिर्फ 22 रन खर्च किए थे।
ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी RCB को अपने इस नए पेसर से ऐसे ही प्रदर्शन की आस होगी। वैसे भी चेन्नई की टीम लगातार दो मुकाबले हारकर आ रही है और उसका आत्मविश्वास कम होगा। इसी वजह से बेंगलुरु के पास एक बार फिर उसे हराने का सुनहरा अवसर होगा।
FAQs
RCB को CSK के खिलाफ कब मुकाबला खेलना है?
जोश हेजलवुड की जगह RCB ने प्लेइंग 11 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किसे मौका दिया था?
यह भी पढ़ें: IPL में बड़ा उलटफेर! Hardik Pandya हटे कप्तानी से, Suryakumar Yadav बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान