Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘हार्दिक को हटाओ, MI को बचाओ…’ वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने कप्तान पांड्या को बाहर करने की उठाई मांग

'हार्दिक को हटाओ, MI को बचाओ...' वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने कप्तान पांड्या को बाहर करने की उठाई मांग

MI Captaincy: मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास है। हार्दिक को 2024 में एमआई ने गुजरात टाइटंस से अपनी टीम में शामिल किया था और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बना दिया था। इस फैसले को लेकर काफी बवाल हुआ था, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में अपनी सभी ट्रॉफी रोहित के नेतृत्व में जीती थीं और उनको कप्तानी से हटाया जाना कई पूर्व क्रिकेटर और फैंस को भी रास नहीं आया।

हालांकि, मुंबई इंडियंस ने फैसला नहीं बदला और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ही कप्तान बनाए रखा लेकिन आईपीएल 2024 में टीम को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। फिर 2025 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया। इस बार भी हार्दिक पर ही कप्तानी की जिम्मेदारी है लेकिन 1983 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहने वाले कृष्णमाचारी श्रीकांत ने पांड्या को हटाने की मांग की है।

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को दी कप्तानी छोड़ने की सलाह

'हार्दिक को हटाओ, MI को बचाओ...' वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने कप्तान पांड्या को बाहर करने की उठाई मांग

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर IPL के दो सीजन से काफी ज्यादा चर्चा होती रही है। वहीं, अब 2026 के सीजन से पहले एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है। इसकी बड़ी वजह टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जो मुंबई इंडियंस के उपकप्तान भी हैं। काफी सारे फैंस का मानना है कि हार्दिक (Hardik) की जगह सूर्या को कप्तानी सौंपी दी जानी चाहे। अब ऐसा ही कुछ कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी कहा है। श्रीकांत के मुताबिक, अगर हार्दिक की जगह सूर्यकुमार कप्तान बनते हैं तो मुंबई की टीम की कई परेशानियां सुलझ जाएंगी।

इस पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को साथ आकर बातचीत करनी चाहिए और मुंबई इंडियंस के भविष्य की योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कप्तानी की स्थिति को थोड़ा अजीब बताया, क्योंकि दो टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान – रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव, हार्दिक के अंडर खेल रहे हैं।

हार्दिक (Hardik) को नहीं, सूर्यकुमार को होना चाहिए मुंबई इंडियंस का कप्तान

अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्व भारतीय ओपनर श्रीकांत ने कहा,

“फ्रेंचाइजी मालिकों और टीम प्रबंधन को रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के साथ फिर से एकजुट होकर इस स्थिति को सुधारना होगा। उन्हें सूर्यकुमार यादव को इस साल कप्तानी सौंपकर देखना चाहिए कि किस्मत बदलती है या नहीं। वे सूर्यकुमार यादव को कभी भी कप्तान नियुक्त कर सकते हैं। अभी इसकी घोषणा करने की जरूरत नहीं है। यह एक अजीब स्थिति है। हार्दिक पांड्या एक अच्छे कप्तान हैं। लेकिन हां, उनके नेतृत्व में दो टी20 विश्व कप विजेता कप्तान खेल रहे हैं। यह उनकी आंतरिक नीति का मामला है जिसे उन्हें सुलझाना होगा। बाहर से देखने पर सूर्यकुमार यादव स्पष्ट पसंद होने चाहिए। लेकिन यह फ्रेंचाइजी की नीति हो सकती है।”

सूर्यकुमार को हार्दिक खुद सौंप दें कप्तानी

पूर्व भारतीय ओपनर का मानना है कि अगर मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव को कप्तान नहीं बनाती है तो हार्दिक (Hardik) को खुद ही उन्हें कैप्टेंसी दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा,

“यह एक अजीब स्थिति है, क्योंकि हार्दिक ने रोहित और सूर्या की कप्तानी में खेलते हुए भारत को वर्ल्ड कप जिताया था। वरना, हार्दिक को खुद कप्तानी ठुकरा देनी चाहिए और सूर्या को कप्तानी सौंप देनी चाहिए। अगर हार्दिक खुद मैनेजमेंट से यह बात कह दें, तो मामला सुलझ जाएगा। उन्हें कहना चाहिए, ‘सूर्या को कप्तानी करने दीजिए, मैं उनका साथ दूंगा।’ यह समस्या सुलझाने का एक तरीका हो सकता है।”

FAQs

श्रीकांत के मुताबिक हार्दिक के बजाय किसे मुंबई इंडियंस का कप्तान होना चाहिए?
सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का ऐलान, टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान के नाम भी आए सामने

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!