Posted inक्रिकेट (Cricket)

रिंकू सिंह की चमक उठी किस्मत, पक्की हुई सरकारी नौकरी, अब नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

Rinku Singh की चमक उठी किस्मत, पक्की हुई सरकारी नौकरी, अब नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

Rinku Singh Government Job: भारत में ज्यादातर पढ़ने वाले बच्चे सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं लेकिन यह सब को नहीं मिलती है। इसके लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ भाग्य के सहारे की भी जरूरत पड़ती है। हालांकि, कई बार खेल के माध्यम से देश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को भी सरकार द्वारा सम्मान के तौर पर सरकारी नौकरी दी जाती है और इसके लिए उनकी शैक्षिक योग्यता नहीं देखी जाती है।

ऐसा ही कुछ रिंकू सिंह (Rinku Singh) के साथ हुआ है, जो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में रिंकू को ज्यादा योगदान देने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने भी देश और अपने राज्य का नाम ऊंचा किया। इसी वजह से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें क्षेत्रीय खेल अधिकारी बनाया जा रहा है।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) बनेंगे खेल अधिकारी

Rinku Singh की चमक उठी किस्मत, पक्की हुई सरकारी नौकरी, अब नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

इन दिनों रिंकू सिंह (Rinku Singh) IPL 2026 की तैयारियों में जुटे हुए हैं और अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के प्री-सीजन कैंप का हिस्सा हैं। इस बीच उन्हें उत्तर प्रदेश में खेल अधिकारी बनाए जाने की गुड न्यूज मिली है। मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस भारतीय बल्लेबाज को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

रिंकू के अलावा पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रवीण कुमार व पेरिस ओलिंपिक में हाकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक बनाया जाएगा। इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स के अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी व प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

यह नियुक्तियां ओलिंपिक, पैरालिंपिक, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और अन्य विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की गई हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में नियुक्ति पत्र देंगे।

रिंकू सिंह पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टूटा था दुखों का पहाड़

7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान रिंकू सिंह को मुश्किल समय का सामना करना पड़ा। 27 फरवरी को रिंकू के पिता खानचंद सिंह का कैंसर के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद बाएं हाथ का बल्लेबाज टूर्नामेंट के बीच में ही वापस आया और अंतिम क्रिया में हिस्सा लिया। इसके बाद, रिंकू वापस टीम इंडिया से जुड़ गए। उस समय सवाल उठे थे कि ऐसे मुश्किल समय में इस खिलाड़ी को अपने परिवार के साथ रहना चाहिए थे लेकिन बाद में रिंकू ने खुलासा किया था कि वह अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए वापस गए थे, क्योंकि वो चाहते थे कि मैं टी20 वर्ल्ड कप जीतूं।

टूर्नामेंट में रिंकू सिंह को भारत ने शुरूआती पांच मैचों में मौका दिया था लेकिन फिर सुपर-8 के दूसरे मुकाबले से उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। इस बल्लेबाज ने पांच पारियों में 29 गेंदों का सामना किया और 24 रन बनाए। बाद में उनकी जगह आए संजू सैमसन ने बतौर ओपनर कमाल करते हुए 300 से ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

IPL 2026 में रिंकू सिंह पर होगा खुद को साबित करने का दबाव

फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम इंडिया में ज्यादा मौके अब नहीं मिल रहे हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी उनका योगदान पिछले सीजन ज्यादा खास नहीं रहा था। रिंकू ने 11 पारियों में 206 रन बनाए थे। इसके बावजूद उन्हें रिटेन किया गया। ऐसे में इस बार रिंकू को दिखाना होगा कि उन पर भरोसा जताकर कोलकाता की टीम ने कोई गलती नहीं की। इस बार आंद्रे रसेल भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से आखिरी के ओवरों में रिंकू पर ही तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

FAQs

रिंकू सिंह को UP में सरकारी नौकरी के रूप में कौन से पद पर नियुक्त किया जा रहा है?
क्षेत्रीय खेल अधिकारी

यह भी पढ़ें: IPL 2026: धोनी के सिर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, एलिस-शॉर्ट के बाद एक और खिलाड़ी चोटिल, आधे सीजन से बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!