रिंकू सिंह (Rinku Singh): आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में छा जाने वाले रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने कुछ ही महीनों में खूब शोहरत कमा ली है। हाल ही में रिंकू सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था और उनको टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका भी मिला। रिंकू सिंह ने अपने डेब्यू मुकाबले के दूसरे मुकाबले में शानदार पारी खेलकर जाहिर कर दिया कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का जज्बा है।
एक और जहां रिंकू सिंह अपनी क्रिकेट की वजह से खूब चर्चित है तो वहीं दूसरी और रिंकू सिंह का नाम भी अब बॉलीवुड के अभिनेत्रियों के साथ जुड़ने लग गया है रिंकू सिंह को उनकी सोशल एक्टिविटी के चलते फैंस अब इस अभिनेत्री के साथ उनका नाम जोड़ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है खबर।
रिंकू सिंह इंस्टाग्राम पर कर रहे हैं अनन्या पांडे की तस्वीरें लाइक
रिंकू सिंह ने कुछ ही समय में क्रिकेट में खूब नाम काम किया है। आईपीएल 2023 (IPL 2023) ने उनकी ज़िंदगी ही पलट के रख दी है। बेहद सामान्य से परिवार से आने वाले रिंकू अब एक स्टार बन चुके हैं। इस बात में कोई शक नहीं है उन्होंने ये सब खूब मेहनत के बाद हासिल किया है। अपनी अनोखी प्रतिभा के चलते ही उन्हें टीम इंडिया से खेलने का मौका भी मिल गया है।
लेकिन इन दिनों वो अपनी एक अलग बात को लेके चर्चाओं में हैं। दरअसल, रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर वो आए दिन फैंस के लिए कोई न कोई अपडेट देते रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में वो बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की तस्वीरों को दिल खोल कर लाइक कर रहे हैं। फैंस रिंकू सिंह से इसके चलते मजे भी ले रहे हैं।
शुभमन का भी नाम जुड़ता रहा है इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ
एक ओर रिंकू सिंह का नाम फैंस अनन्या पांडे के साथ जोड़ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर एक और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम तो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से खूब जुड़ा है। बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की बेटी और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ उनका नाम जोड़ा जाता रहा है। वहीं इसके साथ ही सारा तेंदुलकर से भी उनके अफेयर की अफवाहें खूब उड़ी हैं।
Also Read: इस भारतीय खिलाड़ी को अपना दुश्मन मान बैठे हैं रोहित शर्मा, वड़ा पाव की तरह खा गए इंटरनेशनल करियर