Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टी20 वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश टेस्ट मैचों से भी रोहित-कोहली का नाम गायब, पंत होंगे नए कप्तान, शमी-ईशान की वापसी

Rishabh Pant
Rishabh Pant

टीम इंडिया (Team India) को सितंबर के महीने में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सिरीज खेलनी है। इस टेस्ट सिरीजे के लिए बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी उस टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास हो सकती है।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिछले कुछ समय से कप्तान के तौर पर एक बेहतरीन विकल्प रूप में उभरे हैं और इसी वजह से मैनेजमेंट ने इन्हें कप्तानी का भार दे सकती है । ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी कर रहे हैं और एक कप्तान के तौर पर इन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है।

रोहित कोहली को नहीं मिल पाएगी जगह

Rishabh Pant
Rishabh Pant

बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जिस टीम का ऐलान करेगी उस टीम में सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिल पाना मुश्किल है। बीसीसीआई की मैनेजमेंट बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते हुए इन खिलाड़ियों को आगामी शृंखलाओं के लिए तैयार करने की कोशिश करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट विराट कोहली, रोहित शर्मा, जैसे खिलाड़ियों को आराम देने के बारे में विचार कर सकती है। इसके साथ ही इस सीरीज से रवींद्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

बीसीसीआई (BCCI) की मैनेजमेंट बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जिस टीम का ऐलान करेगी उस टीम में कई खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज के माध्यम से एक बार फिर से ईशान किशन, मोहम्मद शमी, जैसे खिलाड़ियों को मौका देने के बारे में विचार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा समय में चोटिल चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब जल्द ही पूरी तरह से फिट होते हुए दिखाई दे सकते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम इंडिया

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, देवदत्त पड्डीकल, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी।

इसे भी पढ़ें – चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हुआ चयन, मुंबई-राजस्थान के 4-4 तो CSK-RCB के 2-2 खिलाड़ियों को मौका

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!