IPL 2026: LSG vs DC Records: आईपीएल 2026 में पहले पांच दिन के मुकाबले हो चुके हैं और सभी टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है। पांचवें दिन लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स एक्शन में नजर आई। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने लखनऊ की टीम के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए ऋषभ पंत की एलएसजी पूरे ओवर खेले बिना ही 141 पर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली डीसी ने 17.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए और जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
LSG vs DC मुकाबला रनों की बारिश के लिहाज से खास नहीं रहा, क्योंकि बल्लेबाजी के लिए पिच काफी मुश्किल थी और तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। पूरे मैच में कई जबरदस्त रिकॉर्ड भी बने, जिनमें से 10 का जिक्र हम इस लेख में करने जा रहे हैं।
LSG vs DC मुकाबले में बने 10 रिकार्ड्स पर एक नजर

1. IPL 2026 के शुरूआती पांच मैच पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं लेकिन शुरूआती चार में मेजबानों को जीत हासिल हुई थी लेकिन यह किसी मेहमान टीम की पहली जीत है।
2. समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच DC vs LSG मैच में हुई 119* रनों की साझेदारी आईपीएल में डीसी की 5वें विकेट या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है, जिसने पिछले साल बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल और स्टब्स द्वारा जोड़ी गई 111* रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया है।
3. 119* रनों की साझेदारी आईपीएल की एक पारी में 30 से कम रनों पर चार विकेट गिरने के बाद किसी जोड़ी द्वारा बनाई गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है, जो 2016 में ईडन गार्डन्स में गुजरात लायंस के खिलाफ केकेआर के लिए यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन द्वारा जोड़ी गई 134* रनों की साझेदारी के बाद दूसरे स्थान पर है।
4. किसी टीम के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की लगातार सबसे अधिक जीत
- 5 बनाम राजस्थान रॉयल्स (2018-20)
- 5 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2020-23)
- 5 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (2024-26)*
5. पावरप्ले के अंदर लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेट
- 4 बनाम एमआई, लखनऊ, 2024
- 4 बनाम डीसी, विशाखापट्ट्नम, 2025
- 4 बनाम डीसी, लखनऊ, 2026*
6. आईपीएल में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट
- 5 – मोहम्मद शमी*
- 3- प्रवीण कुमार
- 3-उमेश यादव
- 3- ट्रेंट बोल्ट
- 3- लसिथ मलिंगा
- 3-भुवनेश्वर कुमार
- 3- अशोक डिंडा
- 3 – पैट कमिंस
7. आईपीएल के पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट (ओवर फेंके गए)
- 32 – ट्रेंट बोल्ट (103.0)
- 27-भुवनेश्वर (136.0)
- 15 – दीपक चाहर (82.2)
- 15 – प्रवीण कुमार (89.0)
- 13 – संदीप शर्मा (78.0)
- 12 – जहीर खान (65.0)
- 11 – लसिथ मलिंगा (31.0)
- 11 – डेल स्टेन (47.0)
- 11 – उमेश यादव (49.0)
- 11 – मोहम्मद सिराज (51.0)
- 11 – मोहम्मद शमी (60.0)*
8. विरोधियों को सबसे ज्यादा बार ऑल आउट करने वाली टीमें
- 40 – MI
- 27 – RCB
- 25 – KKR
- 25 – CSK
- 21 – SRH
- 19 – DC*
- 19 – PBKS
- 18 – RR
- 5 – GT
- 4 – LSG
9. लखनऊ सुपर जायंट्स का पहली पारी में न्यूनतम स्कोर
- 141 बनाम डीसी, लखनऊ, 2026*
- 153/8 बनाम पीबीकेएस, पुणे, 2022
- 154/7 बनाम आरआर, जयपुर, 2023
- 158/6 बनाम जीटी, वानखेड़े, 2022
- 159/8 बनाम पीबीकेएस, लखनऊ, 2023
10. ओपनर के तौर पर 16 पारियों के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- 42 – मिचेल मार्श
- 33 – क्रिस गेल
- 32 – शॉन मार्श
- 32 – जोस बटलर
- 32 – ट्रैविस हेड
- 31 – सनथ जयसूर्या