ऋतुराज गायकवाड़ की छुट्टी, एक बार फिर धोनी ही रहेंगे IPL 2024 में CSK के कप्तान 1

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad): आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (CSK vs RCB) के बीच खेला जाएगा। बता दें कि, सीएसके ने पिछले सीजन एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस (GT) को फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर 5वीं बार कब्जा जमाया था।

लेकिन आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने सभी क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका दिया है और इस सीजन उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है और टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सौंप दी है। लेकिन आपको बता दें कि, एक कारण के चलते धोनी को बीच सीजन में दोबारा कप्तान बनाया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

Ruturaj Gaikwad को मिली CSK की कप्तानी

ऋतुराज गायकवाड़ की छुट्टी, एक बार फिर धोनी ही रहेंगे IPL 2024 में CSK के कप्तान 2

बता दें कि, आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होनी और आईपीएल शुरू होने से ठीक 1 दिन पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ दी है। अब सीएसके की कप्तानी आईपीएल 2024 में 27 वर्षीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे।

क्योंकि, टीम मैनजमेंट ने ऋतुराज गायकवाड़ को ही अपना नया कप्तान चुना है। आईपीएल शुरू होने से पहले ही रिपोर्ट्स आई थी कि, धोनी आईपीएल 2024 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल सकते हैं। हालांकि, अब यह रिपोर्ट्स सही निकला है और धोनी बतौर प्लेयर इस आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisment
Advertisment

बीच सीजन में धोनी बन सकते हैं कप्तान

आईपीएल 2024 में धोनी अब विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन आपको बता दें कि, धोनी को दोबारा सीएसके टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। ऐसा हम इस लिए कह रहे हैं क्योंकि, आईपीएल 2022 में भी धोनी ने सीजन शुरू होने से पहले कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंप दी थी।

जिसके बाद जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और बीच आईपीएल में दोबारा धोनी को कप्तान बना दिया गया था। वहीं, अब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भी अगर सीएसके टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो धोनी को टीम मैनजमेंट दोबारा बीच सीजन में कप्तान बना सकती है।

5 बार जीता चुकें हैं ट्रॉफी

बता दें कि, आईपीएल के पहले सीजन से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अबतक टीम को अपनी कप्तानी में 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीता चुकें हैं। जबकि धोनी के कप्तानी में सीएसके सबसे ज्यादा आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ में पहुंची है।

जिसके चलते सीएसके फैंस चाहते थे कि, आईपीएल 2024 में भी धोनी की टीम की कप्तानी करे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और धोनी अब इस सीजन बतौर प्लेयर खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि, धोनी आईपीएल 2024 के बाद आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

CSK और RCB का पहला मुकाबला

बता दें कि, एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले से कुछ घंटे पहले ही कप्तानी छोड़ी है। आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच सीएसके और रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में अबतक चेन्नई का पड़ला हमेशा आरसीबी के खिलाफ भारी रहा है। अबतक दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं। जिसमें सीएसके टीम ने 20 मैचों में जीत हासिल की है और आरसीबी इस दौरान 10 मैच ही जीत पाई है।

Also Read: CSK को धूल चटाने के लिए RCB ने भरी हुंकार, 4 खतरनाक विदेशी खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में एंट्री, तो नए अंदाज में दिखेंगे किंग कोहली