Rohit-Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नजर आए थे। यह पहला ऐसा मौका था, जब रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit-Kohli) टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत कर रहे थे।
IPL में RCB के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं Rohit-Kohli

इंडियन प्रीमियर लीग में एक ही टीम से खेलते हुए दिख सकते हैं। विराट कोहली की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस साल मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को अपने टीम में शामिल कर सकती है। विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले कई सालों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नजर आते हैं। वहीं, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए अब तक पारी की शुरुआत करते हुए नजर आते थे। ऐसे में अगर आरसीबी रोहित शर्मा को टीम में शामिल करती है, तो दोनों खिलाड़ी आईपीएल में पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं।
Rohit Sharma को कप्तान बना सकती है RCB
विराट कोहली की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग में 2025 में रोहित शर्मा को टीम के कप्तान की भूमिका सौंप सकती है। इससे पहले रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में रोहित शर्मा से कप्तानी वापस लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी। वहीं, आरसीबी की टीम पिछले कई सालों से कप्तान खोज रही है, ऐसे में आरसीबी रोहित शर्मा को कप्तान बना सकती है।
पांच आईपीएल टाइटल जीत चुके हैं Rohit Sharma
रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए फ्रेंचाइजी को पांच आईपीएल टाइटल दिला चुके हैं। रोहित शर्मा ने पहले सीजन में कप्तानी करते हुए ही आईपीएल टाइटल जीता था। रोहित शर्मा ने 2013 में, 2015 में, 2017 में , 2019 और 2020 में आईपीएल टाइटल जीता था। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रोहित शर्मा को कप्तानी दे सकती है औऱ रोहित शर्मा आरसीबी को उसका पहला आईपीएल टाइटल दिला सकते हैं।
VIDEO: 42 चौके-9 छक्के’ Ranji में Rishabh Pant की Triple Century, दिखाया Test में T20 का अंदाज
यह भी पढ़ें: सिर्फ श्रीलंका दौरे के लिए उपकप्तान हैं शुभमन गिल, बांग्लादेश सीरीज से ये खिलाड़ी होगा भारत का परमानेंट वाइस कैप्टन