IPL 2024
IPL 2024

बीते दिनों ही IPL 2024 की नीलामी को आयोजित किया गया था और इस नीलामी में कई खिलाड़ी ऐसे थे जिनके ऊपर पैसों की अच्छी खासी बारिश की गई तो वहीं दूसरे तरफ कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्हे कोई खरीददार नहीं मिला है। यह पहली मर्तबा था जब आईपीएल की नीलामी को बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के द्वारा देश के बाहर आयोजित किया गया था।

IPL 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सबसे मंहगे खिलाड़ी साबित हुए तो वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें समीर रिजवी ने बाजी मारी है। लेकिन भारतीय धुरंधर बल्लेबाज रोहित के ऊपर किसी ने भी बोली नहीं लगाई और वो अब IPL 2024 में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

Advertisment
Advertisment

इस खबर को सुनने के बाद रोहित के सभी समर्थक बहुत ही मायूस हो गए हैं और वो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट से रोहित को स्क्वाड में शामिल करने की मांग कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं।

IPL 2024 की नीलामी में रोहित को नहीं मिला कोई खरीददार

Rohit Rayudu
Rohit Rayudu

बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित IPL 2024 की नीलामी में भारतीय धुरंधर बल्लेबाज रोहित रायडू (Rohit Rayudu) को कोई भी खरीददार नहीं मिला है और इसमें भी सबसे ताज्जुब की बात यह है कि, उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट के द्वारा भी साइड लाइन किया गया है। रोहित रायडू और कोई नहीं बल्कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू के छोटे भाई हैं और इनके अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस के लिए करीब 8 साल खेला है और इस दौरान इन्होंने 3 मर्तबा टीम को चैंपियन बनाया है।

IPL 2024 की नीलामी के पहले ऐसा कहा जा रहा था कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट रोहित रायडू (Rohit Rayudu) को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए नीलामी में बड़ी बोली लगा सकती है लेकिन उन्होंने रोहित रायडू को पूरी तरह से ही साइड लाइन कर दिया है।

कुछ ऐसा है रोहित रायडू का क्रिकेट में प्रदर्शन

अगर बात करें अंबाती रायडू के छोटे भाई रोहित रायडू (Rohit Rayudu) के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो ये आंध्रप्रदेश की टीम की तरफ से प्रथम श्रेणी खेलते हैं। आंध्रप्रदेश के लिए खेलते हुए इन्होंने आंध्रप्रदेश के लिए खेलते हुए 15 टी 20 मैचों की 12 पारियों में 20 की औसत और 126.43 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – सेंचुरियन टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन घोषित, एक साथ 4 ओपनर्स को मौका, बुमराह की लंबे समय बाद वापसी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...