Rohit Sharma

Rohit Sharma: पिछले आईपीएल सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस काफी विवादों में रही थी। दरअसल इस टीम ने आईपीएल 2024 से पूर्व रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीन ली गई। उनकी जगह गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर आने वाले हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई।

इससे हिटमैन फ्रेंचाइजी मालिकों से काफी नाराज हो गए थे। साथ ही यह टीम भी दो गुटों में बंट गई थी। अगले साल मुंबई में कई सारे बदलाव होने वाले हैं। पहला बदलाव ये है कि रोहित आईपीएल के 18वें संस्करण से पूर्व अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के लिए दुबारा खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं कि वह मुंबई इंडियंस छोड़ किस टीम का हिस्सा बनेंगे।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले हैं Rohit Sharma

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताई। यही वजह है कि इस दिग्गज खिलाड़ी की गिनती आईपीएल इतिहास के बेहतरीन कप्तानों में होती है। हालांकि पिछले सीजन में जिस तरह उनके साथ उनकी फ्रेंचाइजी ने सुलूक किया, उसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाएं हुई थी। उन्हें बिना बताए ही उनसे कप्तानी छीन ली गई है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रोहित अगले सीजन से पहले इस टीम का साथ छोड़ने वाले हैं।

इस फ्रेंचाइजी में होने जा रहे हैं शामिल

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। ऐसे में सभी 10 टीमों को तीन खिलाड़ी छोड़ बाकी अन्य प्लेयर्स को रिलीज करना पड़ेगा। साथ ही तमाम फ्रेंचाइजी प्लेयर्स की ट्रेडिंग भी करती हुई नजर आएगी। ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में अपनी पहली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद में ट्रेड होकर जाएंगे। बता दें कि हिटमैन ने हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के जरिए ही आईपीएल में अपना डेब्यू किया था।

कुछ ऐसा रहा है उनका आईपीएल करियर

आईपीएल में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने पहले सीजन से लेकर अब तक कुल 257 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 6628 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 43 अर्धशतक निकले हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 599 चौके व 280 छक्के लगाए हैं।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली की परमानेंट छुट्टी, तो गंभीर ने अपने जिगरी यारों को बनाया कप्तान-उपकप्तान, इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान!