Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

रोहित शर्मा का बड़ा बयान, अपने संन्यास पर कही अहम बात

rohit-sharma-hints-will-announce-retirement-after-world-cup-2023

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): टीम इंडिया फिलहल ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मुक़बलों की वनडे सीरीज खेल रही है। घर में खेली जा रही इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को सौराष्ट्र में खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों से टीम इंडिया के पर्मानेंट कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आराम लिया है। उनके साथ ही BCCI ने विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव भी आराम दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) खेलना है। टीम इंडिया के लिए ये वर्ल्ड कप काफी अहम होने जा रहा है। क्योंकि लंबे अरसे के बाद भारत में वर्ल्ड कप खेला जाएगा। ऐसे में ICC ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता है। इसी के साथ ये रोहित शर्मा का आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

वर्ल्ड कप 2023 के बाद Rohit Sharma इंडियन जर्सी में नहीं दिखेंगे!

रोहित शर्मा का बड़ा बयान, अपने संन्यास पर कही अहम बात 1

टीम इंडिया को अगले महीने वर्ल्ड कप 2023 खेलना है। पूरी टीम उसी की तैयारी में जुटी हुई है। वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के लिए ये आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है। ऐसे हम नहीं खुद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बातों से जाहिर किया है।  दरअसल एशिया कप 2023 शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात के सबूत दिए थे।

रोहित शर्मा ने एशिया कप खेलने जाने से पहले समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया (PTI) से बातचीत के दौरान इस बा को लेके कुछ -कुछ हिंट दी। कप्तान रोहित शर्मा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि,“मैं अगले दो महीनों तक इस टीम के साथ काफी यादें बनाना चाहता हूं।”

रोहित शर्मा के इस बयान के बाद से ही उनके फैंस काफी घबराए हुए हैं। क्योंकि दो महीने की यादों को यादगार बनाने का मतलब वो उनके रिटायरमेंट से ले रहे हैं। क्योंकि लगभग 2 महीने ही वर्ल्ड कप 2023 चलने वाला है। आपको बता दें कि सीधे तौर पर रोहित शर्मा ने अपने संन्यास को लेके कुछ नहीं कहा है।

एशिया कप जीत चुके हैं अब वर्ल्ड कप की बारी!

टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में इस महीने हुए एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। अब वर्ल्ड कप 2023 की बारी है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जीत के चार चाँद लगाना चाहेंगे। आपको बता दें कि 2013 से टीम इंडिया कोई भी ICC का खिताब नहीं जीती है। अब देखना होगा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) क्या ये कारनामा कर के दिखा पाएंगे।

Also Read: जिसके नाम से कांपते थे ऑस्ट्रेलियाई-इंग्लैंड खिलाड़ियों के पाँव, उसे ही वर्ल्ड कप से बाहर कर रोहित ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!