रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। अब शर्मनाक हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान एक खिलाड़ी पर हार का ठीकरा फोड़ा है। आइये जानते हैं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने किस खिलाड़ी को भारत की हार का विलेन बताया है। बता दें कि भारत फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है और 17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ फ़ाइनल खेलेगा।
हार के बाद भड़के रोहित शर्मा
दरअसल, बंगलदेश के खिलाफ भारत को सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हराया। हालांकि, इससे टीम इंडिया को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भारत पहले से ही फ़ाइनल में है। हालांकि, इस करारी हार के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) काफी गुस्से में दिखे।
उन्होंने कहा,
”हम बड़ी तस्वीर को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को कुछ खेल का समय देना चाहते थे। हम इस खेल को कैसे खेलना चाहते हैं, इस पर कोई समझौता नहीं। कुछ ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करें जिनके विश्व कप खेलने की संभावना है।”
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे कहा,
” अक्षर ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन फिनिश नहीं कर सके। उन्होंने बहुत चरित्र दिखाया. लेकिन इसका श्रेय बांग्लादेश के गेंदबाजों को जाता है।’ गिल का शतक शानदार था. वह अपने खेल का समर्थन करता है, वह जानता है कि वह कैसे खेलना चाहता है। वह टीम के लिए क्या करना चाहते हैं, इस पर बिल्कुल स्पष्ट हैं। पिछले वर्ष के उनके फॉर्म को देखें। नई गेंद के खिलाफ काफी मजबूत. वास्तव में कड़ी मेहनत करता है, गिल के लिए कोई वैकल्पिक अभ्यास नहीं है।”
बता दें कि शुभमन गिल ने इस मैच में शतक जमाया था। इसके बाद भी भारत को हार मिली।
शुभमन गिल ने जड़ा तूफानी शतक
गौरतलब है कि इस मैच में शुभमन गिल ने तूफानी शतकीय पारी खेली थी। इसके बावजूद भी भारत को हार का सम्मना करना पड़ा। गिल ने इस मैच में 133 गेंदों में 5 छक्के-8 चौके की मदद से 121 रन बनाए। उनके आलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन भी नहीं बना पाया। यहाँ तक कि कप्तान रोहित शर्मा भी खाता तक नहीं खोल पाए। डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा भी 5 रन ही बना पाए। भारत का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा, जिसके कारण भारत को हार मिली।