Rohit Sharma may go unsold in IPL 2025 auction due to this no team is ready to bet On him

Rohit Sharma: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका रहा है। इसमें मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी शामिल हैं। शुरुआती कुछ मैचों को अगर छोड़ दिया जाए, तो 37 वर्षीय बैटर के बल्ले रन रन नहीं आए हैं। अगले साल आईपीएल 2025 को लेकर मेगा ऑक्शन (Mega Auction) का आयोजन होना है। ऐसे में रोहित के ऊपर अनसोल्ड होने का खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं, ऐसे कौन से कारण हैं, जिसके चलते टीमें उनपर बोली लगाने से बच सकती है।

आईपीएल 2024 में खामोश रहा है Rohit Sharma का बल्ला

Rohit Sharma
Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अबतक खेले गए कुल 12 मुकाबलों में हिटमैन ने 30 की औसत से 330 रन ही बनाए हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 152.78 का रहा है। रोहित के बल्ले से इस सीजन केवल एक शतकीय पारी आई है। पिछली पांच पारियों में उनकी परफॉर्मेंस कुछ इस प्रकार रही- 4(5) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 11(12) बनाम केकेआर 4(5) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स 8(8) बनाम दिल्ली कैपिटल्स और 6(5) बनाम राजस्थान रॉयल्स।

Advertisment
Advertisment

यहां देखें ट्वीट:

पिछले 4 सीजन में नहीं छू पाए 400 का आंकड़ा

इस सीजन को छोड़ दिया जाए, तो पिछले 4 सीजन में भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन मिलता जुलता ही रही है। आईपीएल 2024 में रोहित के नाम 12 मैचों में 27.66 की औसत से 332 रन दर्ज है। आईपीएल 2021 में इस खिलाड़ी ने 29.30 की औसत से 381, आईपीएल 2022 में 19.14 की औसत से 268 और आईपीएल 2023 में 16 मैच खेलकर भी 20.75 की औसत से केवल 332 रन बनाए हैं। उनके ओवरऑल करियर पर नजर डालें तो दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 255 मैच खेलकर 29.60 की औसत और 131.03 के स्ट्राइक रेट से 6541 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में होंगे अनसोल्ड!

अगले साल आईपीएल 2025 को लेकर मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। इसमें ढेरों खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को छोड़ती है, तो उन्हें कोई खरीददार मिलना मुश्किल है। दरअसल इसके पीछे दो बड़े कारण हैं। पहला तो ये कि पिछले कुछ सीजन से उनके प्रदर्शन में भारी गिरावट आई है। दूसरा कारण ये है कि इस भारतीय खिलाड़ी की उम्र 37 वर्ष है। मैदान पर वह तेजी से भाग पाने में कड़ा संघर्ष करते हैं। ऐसे में कोई भी टीम उन्हें खरीदने से पहले 100 दफा सोचेगी।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: ‘उसके बिना नहीं जीत सकते…’ शाहरुख खान ने भारत के टी20 वर्ल्ड कप टीम पर उठाए सवाल, इस खिलाड़ी को शामिल करने की उठाई मांग