Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

गुजरात या मुंबई इंडियंस! सुलझ गई गुत्थी, IPL 2024 में इस टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma
Rohit Sharma

Rohit Sharma: वर्ल्डकप (World Cup) का खुमार धीरे धीरे अब विश्व पटल से उतर रहा है और एक बार फिर से यह दुनिया IPL के रंग में रंगने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों यह खबर आई थी कि, बीसीसीआई दिसंबर के महीने में IPL 2024 की नीलामी को आयोजित करा सकती है। इसके साथ ही हाल फिलहाल में यह भी खबर आई है कि, IPL मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया है और जल्द से जल्द फ्रेंचाइजी भी अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची को जारी कर सकती हैं।

बीते दिनों IPL 2024 से जुड़ी हुई बड़ी खबर आई है और उस खबर के अनुसार, गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या को गुजरात की टीम ने मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है और इसके साथ ही यह खबर आई थी कि, हार्दिक के बदले गुजरात टाइटन्स की मैनेजमेंट मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मांग कर सकते हैं। सभी समर्थक इस बात की सोच में पड़े हैं कि, आखिरकार रोहित शर्मा किस टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

इस टीम की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हैं और बतौर कप्तान उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 मर्तबा (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) आईपीएल ट्रॉफी जिताई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन रहा है।

लेकिन जब यह खबर आई थी कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने हार्दिक (Hardik Pandya) को अपनी टीम में शामिल किया है तो उनके जगह पर गुजरात ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मांग की है। तब यह सवाल उठ रहे थे कि, मुंबई इंडियंस की कप्तानी कौन करेगा और इसके साथ ही गुजरात की टीम की कमाना कौन संभालेगा। मगर अब खबर आई है कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई की टीम ट्रेड नहीं कर रही है और इस सीजन में वही टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

केन विलियमसन को मिल सकती है गुजरात की टीम

अगर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई के स्क्वाड में शामिल होते हैं तो उनकी जगह गुजरात की टीम की कमान किसी ऐसे खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है जिसने पहले कभी कप्तानी की हो। कई मीडिया सोर्स के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, गुजरात की मैनेजमेंट हार्दिक की अनुपस्थिति में केन विलियमसन (Ken Williamson) को अपनी टीम की कमान सौंप सकती है।

इसे भी पढ़ें – सिर्फ एक सीरीज बाद वीवीएस लक्ष्मण की कोच पद से छुट्टी, इस दिग्गज को BCCI बना रही नया हेड कोच

 

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!