Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी से हटाते हुए उनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को मौका दिया। रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाते हुए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया था। इसी वजह से यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी कि, मैनेजमेंट अब आईपीएल 2025 के पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को स्क्वाड से बाहर कर सकती है। तभी से यह खबर आ रही है कि कई आईपीएल टीमों ने रोहित शर्मा को अपने स्क्वाड में शामिल करने और कप्तानी सौंपने के लिए इच्छा जताई हैं।

हार्दिक पंड्या को बनाया Rohit Sharma की जगह कप्तान

रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस से रिलीज होना हुआ पक्का, पंजाब किंग्स के बनेंगे नए कैप्टन, प्रीति जिंटा इतने करोड़ देने को तैयार 1

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उनके पद से हटाते हुए मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के खिलाफ कई प्रकार के कैंपेन चलाए गए थे। आईपीएल 2024 के दौरान कई मर्तबा मैदान में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच मतभेद देखे गए तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि, रोहित शर्मा अब जल्द से जल्द टीम का साथ छोड़ सकते हैं। इसके साथ ही यह खबर आ रही थी कि, मैनेजमेंट ने भी रोहित शर्मा के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं की है।

पंजाब किंग्स का हिस्सा हो सकते हैं Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि, आईपीएल 2025 के पहले किसी दूसरे टीम में शामिल हो सकते हैं। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, रोहित शर्मा को प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स में शामिल करने की जद्दोजहद चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रीति जिंटा रोहित शर्मा को उनका पैसा देंगे और इसके साथ ही उन्हें टीम की कप्तानी का दायित्व ही सौंपेंगे।

कुछ इस प्रकार हैं आकड़े

अगर बात करें मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। एक कप्तान के तौर पर जहां इन्होंने अपनी टीम को 5 मर्तबा खिताब जिताया था। तो वहीं बल्लेबाज के तौर पर इन्होंने 257 मैचों मे 29.72 की औसत और 131.14 के स्ट्राइक रेट से 6628 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 2 शतकीय और 43 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

इसे भी पढ़ें – बाबर आजम का टी20 में दोहरा शतक तो ODI में तिहरा शतक हुआ पक्का, 24 तारीख से सीरीज खेलने पाकिस्तान आएगी उनकी फेवरेट टीम

Advertisment
Advertisment

 

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...