Rohit Sharma will not become the captain of Mumbai Indians again, even if all 14 matches are lost, Hardik Pandya will remain the captain.

Mumbai Indians: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में टॉप पर आने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इन दिनों अंक तालिका में सबसे नीचे है। चूंकि इस बार कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर है।

लेकिन हार्दिक अभी तक एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। इस वजह से कई फैंस रोहित को फिर से कप्तान बनाए जाने को मांग कर रहे हैं। मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा हो पाना पूरी तरह से असंभव दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2024 में Mumbai Indians का प्रदर्शन

Rohit Sharma will not become the captain of Mumbai Indians again, even if all 14 matches are lost, Hardik Pandya will remain the captain.

दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से 3 महीना पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। इस सीजन अब तक मुंबई ने 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में उसे हार मिली है, जिसके चलते तमाम फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स रोहित को वापस से कप्तान बनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन उनका दोबारा कप्तान बन पाना संभव नहीं है।

दोबारा कप्तान नहीं बनेंगे रोहित शर्मा

बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल के आगाज से काफी पहले ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया था। इसके लिए उन्होंने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। मुंबई ने जब रोहित को हटाया था तभी से उसे काफी ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अगर मैनेजमेन्ट रोहित को फिर से कप्तान बनाती है तो यह उससे मुँह पर एक जोर का तमाचा होगा।

इससे उसकी इमेज और ज्यादा खराब होगी। फैंस और एक्सपर्ट्स द्वारा और सवाल खड़े होंगे। ऐसे में एमआई चाह कर भी दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगी। इसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा अगले साल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का साथ छोड़ देंगे।

Advertisment
Advertisment

मुंबई का साथ छोड़ देंगे रोहित शर्मा

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलते दिखाई नहीं देंगे। चूंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें बिना कोई जानकारी दिए कप्तानी से हटा दिया था। हालांकि आधिकारिक तौर पर न ही रोहिट और न ही मुंबई इंडियंस ने इस बात को बताया है। लेकिन कई मीडिया चैनेलों द्वारा इस बात का दावा किया गया है कि वह टीम का साथ छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए खत्म हुई नंबर-3 बल्लेबाज की माथापच्ची, ये विस्फोटक खिलाड़ी पर द्रविड़-रोहित दोनों की हामी