Rohit Sharma

Rohit Sharma: आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस में काफी उथल-पुथल मची हुई थी। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां संस्करण शुरु होने से ठीक पहले इस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया। उनकी जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम की कमान सौंप दी गई। हार्दिक गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर दुबारा इस टीम में शामिल हुए थे।

हालांकि नीता अंबानी (Nita Ambani) की मालिकाना वाली इस टीम का ये दांव उल्टा पड़ गया। पिछले सीजन में यह टीम प्लेऑफ में पहुंचना तो दूर, अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही थी। साथ ही रोहित और हार्दिक के बीच बी तकरार की खबरें आई थी और कहा जाने लगा था कि अगले सीजन में हिटमैन मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे। वहीं अब उन्हीं के एक करीबी दोस्त ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma बने रहेंगे मुंबई इंडियंस के साथ!

Rohit Sharma

पिछले आईपीएल सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस के साथ खटपट के बाद मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी थीं कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगले सीजन में किसी और फ्रेंचाइजी का दामन थाम लेंगे। जाहिर है पिछले सीजन में बिना उनकी जानकारी के MI ने पांच बार के चैंपियन कप्तान को इस पद से हटा दिया। इसके चलते रोहित काफी खफा हो गए थे। मैदान पर भी हार्दिक और उनके बीच तनाव साफ दिखता था।

हालांकि इन सबके बावजूद आईपीएल 2025 (IPL 2025) में हिटमैन अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के साथ बने रह सकते हैं। रोहित शर्मा के करीब मित्र प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने इसका हिंट दिया है। दरअसल एक हालिया इंटरव्यू के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि रोहित को मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहना चाहिए। इसे सुनने के बाद फैंस ये तय मान रहे हैं कि 18वें संस्करण में भी रोहित नीली जर्सी में ही दिखने वाले हैं।

यहां देखें वीडियो:

Advertisment
Advertisment

Mumbai Indians कर सकती है रिटेन

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन और भी अधिक रोचक होने वाला है। दरअसल अगले सीजन से पूर्व मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक सभी टीमों के पास केवल 4-5 खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की छूट होगी। ऐसे में जहां तक रही मुंबई इंडियंस की बात तो अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) स्वेच्छा से इस टीम को नहीं छोड़ते हैं, तो यह फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब विराट कोहली की टीम से खेलेंगे बाबर आजम और शाहीन अफरीदी