Rohit Sharma's befitting reply to Mark Boucher's statement about snatching the captaincy of Mumbai Indians, told the fans the whole truth.

Rohit Sharma : मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जिन्हे मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट के द्वारा आईपीएल ऑक्शन 2024 से चंद दिनों पहले कप्तानी पद से हटाकर टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को प्रदान की गई थी. मुंबई इंडियंस से कप्तानी पद छीनने के बाद रोहित शर्मा ने मीडिया में किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया था.

हाल ही में जब मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनकी कप्तानी से जुड़े विषय पर अपना बयान दिया तो इस बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मैनेजमेंट को मुँहतोड़ जवाब दिया और मुंबई इंडियंस के फैंस के सामने पूरी सच्चाई सामने रख दी.

Advertisment
Advertisment

मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा के कप्तानी छीनने पर दिया था अपना बयान

Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तानी कंट्रोवर्सी से जुड़े बयान देते हुए कहा कि

“मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक क्रिकेटिंग डिसिशन था।’ हमने हार्दिक जैसे खिलाड़ी को वापस लाने का विंडो पीरियड देखा। भारत में बहुत से लोग समझ नहीं पाते हैं क्योंकि भारत में लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि आप भावनाओं को इससे दूर ले जाते हैं। मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक क्रिकेट निर्णय था जो लिया गया है और मुझे लगता है कि यह एक खिलाड़ी के रूप में रोहित के अच्छा ही साबित होगा”

रितिका के जरिए रोहित शर्मा ने फैंस के सामने रखी सच्चाई

Rohit Sharma

 

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने मार्क बाउचर के पॉडकास्ट से जुड़ी रील पर कमेंट बॉक्स में लिखा कि

“इसमें बहुत सी चीजें गलत हैं”

रितिका सजदेह के द्वारा किए गए कमेंट से यह साफ़ जाहिर होता है कि मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मुंबई इंडियंस के कप्तानी कंट्रोवर्सी पर जो बयान दिया है उसमें काफी चीजें छुपाई गई है. रितिका सजदेह द्वारा किए गए कमेंट के बाद सोशल मीडिया से यह उस वीडियो क्लिप को डिलीट कर दिया है लेकिन आख़िरकार पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के माध्यम से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस के सामने सच्चाई बता दी.

IPL क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान है रोहित शर्मा

Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल (IPL) क्रिकेट में बीते 11 वर्ष से मुंबई के लिए कप्तानी करते हुए नज़र आ रहे थे. इस दौरान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में चैंपियन बनवाया था. आईपीएल (IPL)  क्रिकेट में मौजूदा समय में सबसे सफलतम कप्तानों की बात करे तो उसमें उनके साथ केवल महेंद्र सिंह धोनी का नाम ही लिया जाता है.

इसे भी पढ़ें – राजकोट टेस्ट शुरू होने से पहले फैंस को तगड़ा झटका, एक साथ 5 खिलाड़ी तीसरे टेस्ट से हुए बाहर