रोहित शर्मा (Rohit Sharma): भारतीय टीम अभी हाल ही में वेस्टइंडीज के बारबाडोस मैदान पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जिसके चलते टीम इंडिया (Team India) साल 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतने में सफल रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन पुरे टी20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा था।
जिसके चलते फाइनल में टीम साउथ अफ्रीका को हराने में सफल रही। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20I से संन्यास का ऐलान कर दिया। जिसके चलते अब रोहित कब वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेंगे इस पर भी जोरों से कयास लगाई जा रही है।
Rohit Sharma ले सकते हैं वनडे से संन्यास!
बता दें कि, टीम इंडिया दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 37 साल के हो गए हैं। जबकि अब साल 2025 फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी खेला जाना है। जिसके चलते रोहित शर्मा ने केवल टी20 फॉर्मेट से संन्यास लिया है।
क्योंकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित ही कर सकते हैं। जिसके चलते हिटमैन हमें चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, चैंपियंस ट्रॉफी के शर्मा वनडे से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
इस दिन खेल सकते हैं आखिरी मुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है और इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फ़रवरी से हो सकती है और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जा सकता है। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाना है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक सफर तय की थी।
जिसके चलते अब इस टूर्नामेंट में भी भारत फाइनल खेल सकती है। जिसके चलते रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मुकाबला 9 मार्च को ही हो सकता है। क्योंकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप के बाद जिस तरह से रोहित ने संन्यास लिया। वैसा ही चैंपियंस ट्रॉफी में भी हमें देखने को मिल सकता है।
फिटनेस और बढ़ती उम्र भी बनेगी कारण
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अभी 37 साल के हो गए हैं। जबकि चैंपियंस ट्रॉफ 2025 तक रोहित करीब 38 वर्ष के हो जाएंगे। जिसके चलते वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में खेलना रोहित के लिए मुश्किल हो सकता है।
जिसके चलते भी रोहित शर्मा संन्यास लेने के बारे में सोच सकते हैं। रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी कई बार सवाल खड़े हुए हैं और उनके संन्यास का कारण फिटनेस और बढ़ती उम्र भी हो सकती है।